Bandhavgarh : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र से विस्थापित होगा गढ़पुरी गांव, 312 परिवारों का होगा पुनर्वास
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के कोर जोन से लागे गढ़पुरी गांव के ग्रामीण जंगली जानवरों के डर के साए में जीते थे। आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती थी इसी के मद्देनजर गांव को विस्थापित करने के लिए योजना बनाई गई।

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले का बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों और प्राकृतिक सुंदरता के लिए विश्व प्रसिद्ध है। टाइगर रिजर्व कोर जोन के कुछ गांव विस्थापित होने की नौबत में है। जिनमें की गढ़पुरी भी है। गढ़पुरी गांव कोर जोन में है और यहां पर लगातार वन्य प्राणियों और जंगली जानवर सहित जंगली हाथी आते रहते हैं।
जिसके कारण यहां के ग्रामीण डर के साए में जी रहे हैं और फसलों को भी नुकसान होता है। और कभी-कभी जान माल की स्थिति भी बन जाती है। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का ग्राम गढ़पुरी में गांव वालों की सुख-सुविधाओं से दूर है। जहां पर कि ना दैनिक जीवन के संसाधन और ना ही रोजगार है।
इसको लेकर जिला प्रशासन उमरिया और बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधक के द्वारा गांव वालों के सर्व सहमति से एक बैठक की और ग्रामीणों को विस्थापित करने की सहमति बनी। जिसमें प्रति परिवार के मुताबिक मुआवजा की राशि निर्धारित की गई और गांव वाले भी इस बात पर सहमति दी है।
प्रति परिवार मिलेगा इतने लाख
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ग्राम गढपुरी में रह रहे गांव वालों के लिए दहशत की आए दिन मुसीबत बनी ही रहती है। सुख सुविधाओं से दूर टाइगर रिजर्व के कोर जोन में स्थित गढ़पुरी को विस्थापित करने की प्लानिंग बना ली गई है और उसे हरी झंडी भी दे दी गई है।
जिसमें प्रति परिवार को 15 लाख रुपए मिलेंगे और 18 साल से ऊपर नागरिक को एक परिवार माना जाएगा। और उसे मुआवजे के लिए 15 लाख रुपए दिए जाएंगे। ग्राम गढ़पुरी के 312 परिवारों को लिस्ट में शामिल कर बी स्थापना और मुआवजा की कार्यवाही प्रबंधन द्वारा की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications