Umaria News : चंदिया ओपन कैंप में रखी करोड़ों का धान बर्बाद, रखरखाव में बरती गई लापरवाही
उमरिया जिले के चंदिया के ओपन कैप में रखी धान के रखरखाव में लापरवाही बरती गई। कैप में रखी सैकड़ों क्विंटल धान खराब हो गई है। वही पूरी लापरवाही में कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं

मध्य प्रदेश सरकार अन्नदाता के एक-एक दाने को खरीदने का दावा तो करती है। लेकिन इसके भंडारण और रखरखाव में कितनी बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। इसका जीता जागता उदाहरण उमरिया जिले के चंदिया के ओपन कैप। जहां ओपन कैंप में रखी धान के सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं होने के कारण करोड़ों रुपए की धान या तो सड़ चुकी है या फिर जानबूझकर सड़ाई जा रही है। वहीं दूसरी तरफ विभागीय अधिकारी इस पूरे मामले से अनजान बने हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक वेयरहाउसिंग कारपोरेशन के चंदिया ओपन कैप में पिछले साल धान का रखाव कराया था। यहीं से धान की मिलिंग के लिए परिवहन किया जाना था। लेकिन ओपन कैप में धान के रखरखाव में लापरवाही बरती गई, जिससे सैकड़ों क्विंटल धान सरकर खराब हो चुकी है। अब धान के सड़ जाने से क्षेत्र में दुर्गंध भी आने लगी है। ओपन कैप में रखरखाव में बरती गई लापरवाही से शासन को करोड़ों रुपए की क्षति पहुंची है। किसी की नजर न पड़े इसलिए खराब धान को पन्नी से ढकने की भी कोशिश किए थे। वहीं इस पूरे मामले में जिला कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
चंदिया ओपन कैप में रखी धान साड जाने के बाद ओपन कैप के जिम्मेदारों ने अपनी लापरवाही को ढकने का भी प्रयास किया। उन्होंने खराब धान को ढकने के लिए त्रिपाल का उपयोग किया है। लेकिन लापरवाही छिप नहीं सकी।












Click it and Unblock the Notifications