Umaria News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की खूबसूरती ने जीत लिया सुनील शेट्टी का दिल, जंगल सफारी का उठाया लुत्फ
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सुनील शेट्टी ने शनिवार सुबह ताला जोन, मगधी जोन और खिलोली गेट में सफारी का लुत्फ उठाया.

Bandhavgarh Tiger Reserve : विश्व विख्यात बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान का अभिनेता सुनील शेट्टी शनिवार को दौरा किया। सुनील शेट्टी यहां पर धमोखर के एक रिसोर्ट में रुके हुए हैं। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सुनील शेट्टी ने सुबह ताला जोन, मगधी जोन और खिलौली गेट में सफारी घूमे।टाइगर रिजर्व की खूबसूरती और यहां मौजूद वन्य प्राणियों ने सुनील शेट्टी का दिल जीत लिया। प्रकृति सुंदरता से रोमांचित हो कर सफारी लौटे।
Recommended Video

फैंस की लगी भीड़
अभिनेता सुनील शेट्टी के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान आने की खबर लोगों को लगी, तो वह भी बड़ी संख्या में खिलौली गेट पर उनका इंतजार करते रहे। वह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में सफारी से जल्द ही वापस आकर अपने लोगों से मिले।

टाइगर रिजर्व में इन जगहों का किया सैर
मीडिया से बात करते हुए सुनील ने कहा यहां का जंगल और वन्य प्राणियों बहुत सुखद है। शुक्रवार को गेट चार पर शिव विष्णु ब्रह्मा की मूर्ति देखी। मगधी, खितौली और ताला गेट में सफारी करते हुए एक टाइगर को भी देखा। उन्होंने कहा लोगों को भारत में राज्यों का दौरा करना चाहिए क्योंकि यहां अच्छी सुविधाएं और जंगल हैं। मुझे यहां आकर बहुत अच्छा लगा।

फैंस को फिट रहने की करते हैं प्रेरित
सुनील उर्फ अन्ना बॉलीवुड के सबसे फिटनेस के प्रति जागरूक अभिनेता में से एक हैं। वह सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत कसरत की फोटो पोस्ट करके अपने फैंस को फिट रहने के लिए प्रेरित करते रहते हैं।
25 वर्ष से अधिक के अपने करियर में, उन्होंने इंडस्ट्री को कुछ सुपरहिट फिल्में दी हैं।

कई सुपर हिट फिल्में दी
सुनील शेट्टी ने दिवंगत अभिनेता दिव्या भारती के साथ बलवान (1992) फिल्म से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और यह फिल्म ब्लॉकबस्टर रही। उन्हें आखिरी बार 19 नवंबर को रिलीज हुई क्राइम थ्रिलर सीरीज धारावी बैंक में देखा गया था।












Click it and Unblock the Notifications