MP Tiger Reserve For Golden Pass: अब एक बार गोल्डन पास बनवाइए और free में करिए टाइगर रिजर्व की सैर

MP Tiger Reserve For Golden Pass: टाइगर रिजर्व में गोल्डन पास की सुविधा सुनने के बाद वन्य जीव और प्राकृतिक प्रेमी को खुश करने वाली जानकारी है। पर्यटकों के लिए सरकार की ओर से एक नई योजना की शुरुआत करने की घोषणा की गई थी। इसमें प्रत्येक पर्यटन साल में गोल्डन पास के शुरू कराए जाने की योजना है।

MP Tiger Reserve For Golden Pass:

टाइगर रिजर्व के साथ-साथ राष्ट्रीय पार्क अभ्यारण्य एवं वन विभाग के चिड़ियाघर में भी गोल्डन पास काम करेगा। इस योजना के तहत 1 गोल्डन पास सदस्यों पर 10 पर्यटकों के नाम रजिस्टर्ड हो सकते हैं और 1 बार में इस पास का उपयोग सिर्फ 06 लोग ही कर सकेंगे। इसमें पासधारक का होना जरूरी है।

वहीं क्षेत्र के अधिकृत अधिकारी को जानकारी देकर पंजीकृत सदस्यों के नाम पर्यटन साल में 1 बार बदलवाया भी जा सकता हैं। गोल्डन पास से सिर्फ पंजीकृत सैलानी ही पार्क का भ्रमण कर सकेंगे। उनके स्थान पर दूसरा कोई भी व्यक्ति जिप्सी में सवार नहीं हो सकेगा।

गोल्डन टाइगर पासधारी सदस्यों के समूह को मध्य प्रदेश के किसी भी वन्य जीव पर्यटन क्षेत्र टाइगर रिजर्व के कोर और बफर क्षेत्र व अन्य अभयारण्य और राष्ट्रीय उद्यान और वन विभाग द्वारा संचालित चिड़ियाघर में असीमित बार एंट्री ले सकते हैं। लेकिन फिलहाल पर्यटक इस योजना के इंतजार में हैं।

सहायक संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व सुधीर मिश्रा ने जानकारी दी कि गोल्डन पास की सुविधा के लिए निर्देश आया, लेकिन पोर्टल में इसके चुनाव का ऑप्शन नहीं दिख रहा हैं। पोर्टल में दिखने के बाद सभी नियम-निर्देश आ जाएंगे और पर्यटकों को गोल्डन पास की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

बताते चलें कि, यह सुविधा उन पर्यटकों के लिए अच्छी मानी जा रही है, जो कई बार रजिस्ट्रेशन के झंझटों से बचना चाहते हैं। फिलहाल ये सुविधा पोर्टल पर न दिखने से शुरू नहीं हो सकी, जिसका सैलानियों को इंतजार है।

ये है शुल्क का विवरण

गोल्डन पास के लिए भारतीय सैलानियों को 25% यानी 76250 रुपये जमा करना होगा, जबकि विदेशी सैलानियों को 50% यानी 3 लाख 2 हजार 5 सौ रुपये जमा करना होगा. यह रुपए सिर्फ 1 बार जमा करनी होगी और इससे पूरे वर्ष मध्य प्रदेश के किसी भी पार्क में भ्रमण किया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+