Umaria News: करंट लगाकर तेंदुए की हत्या, बोरी में भरकर शव कुंए में फेंका, 15 दिन बाद खुला खूनी साजिश का राज
Umaria News: मध्य प्रदेश के उमरिया वपन मंडल घुनघुटी वन परिक्षेत्र के ग्राम ओढेरा में एक तेंदुए का शव बोरे में भरा हुआ कुएं में पाया गया है।
शव लगभग दो सप्ताह से अधिक पुराना है। हालांकि ऐसा बताया जा रहा है कि कुएं में तेंदुए के शव होने की जानकारी वन विभाग के अधिकारियों को 15 दिन पहले मिल गई थी। इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई थी।

कयास यह लगाए जा रहे है कि वन्य प्राणियों के शिकार के लिए शिकारी करंट आदि लगाए गए थे। पर वह दुर्भाग्य से वयस्क मादा तेंदुवा फंस गया और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद शिकारियों ने मृत वयस्क मादा तेंदुवे को बोरी में भरा और जंगल की सीमा से सटे कुंए में फेंक दिया।
जहा घटना के बाद डॉग स्काड आदि की मदद से शिकारियों की पतासाजी की जा रही है। फिर वन विभाग के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे है और ज़रूरी कार्यवाही कर रहे है।
वही बताया यह भी जाता है कि जिन हालातों में क्षत विक्षत सड़ांध मारता तेंदुवे का शव बोरी में मिला है। जहा उससे अंदेशा लगाया जा रहा है कि तेंदुए की मौत करीब 15 दिन पूर्व हो गई होगी।












Click it and Unblock the Notifications