MP News: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में इस वजह से हुई 10 हाथियों की मौत, डॉक्टरों ने इस फसल पर जताया शक
Elephant Death News: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में 10 जंगली हाथियों की अचानक मौत हो गई थी। इस घटना के बाद उमरिया से लेकर भोपाल तक हड़कंप मचा हुआ था। मौत को लेकर अलग अलग कयास लगाए जा रहे थे।
घटनास्थल पर पहुंचे बड़े-बड़े अधिकारी मामले की जांच कर रहे थे। लोकल लेवल पर भी लोग अलग- अलग वजह बता रहे थे। हालांकि हाथियों की मौत का खुलासा हो गया है।

दरअसल, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र में जंगली हाथियों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा था। 6 से बढ़कर मौत का आंकड़ा 10 तक पहुंच चुका था। टाइगर रिजर्व और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी और इलाज में लगे होने के बाद भी सफल नहीं हो पाई। अब उनकी मौत की वजह सामने आ गई है।
भोपाल से आए ए पी सी सी एफ वन्य जीव एल कृष्णमूर्ति ने जानकारी दी कि अब तक 10 हाथियों की मौत हो चुकी है। इनमें से 29 को चार हाथी, 30 को चार हाथी और 31 को दो हाथी की मौत हो चुकी है। सभी हाथियों का जो वेटनरी की टीम इलाज करने के लिए आई थी, उनसे हमारा काफी डिस्कशन हुआ है।
उन्होंने, जो पोस्टमार्टम किया है उनका कहना है कि हाथियों के पेट के अन्दर से काफी मात्रा में कोदो निकला है। जंगल के अंदर खेतों में लगे कोदो-कुटकी में माइकोटॉक्सिन (एक प्रकार का कवक विष) बन गए थे। डॉक्टरों ने हाथियों के पोस्टमार्टम के दौरान पेट के अंदर से इंफेक्टेड कोदो पाया है।
गौरतलब है कि पुराने और बुजुर्ग किसान जो परंपरागत मोटे अनाज की खेती करते रहे उनका मानना है कि जिस कोदो की फसल में यदि नाग-नागिन का जोड़ा मेटिंग पीरियड में खेत मे लोट जाय या घूम जाए तो उतने एरिया की फसल जहरीली हो जाती है और यही कारण हो सकता है कि जिस खेत की फसल हाथियों का दल खाया उनकी मौत हो गई और जो नहीं खाये वो बचे हुए हैं। वहीं अगर देखा जाय तो अब टाइगर रिजर्व प्रबंधन और वन्य जीव चिकित्सक भी ग्रामीणों की बात से इत्तेफाक रखते नजर आने लगे हैं। हाथियों ने जहां पर कोदो खाया है उसका भी सैम्पल लिया है। वो सारे सैम्पल की जांच हो जाएगी और स्पष्ट हो जाएगा। हमारी कई सारी टीमें लगी हुई हैं जैसे वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो से टीम आई है वह भी अपने स्तर से जांच कर रही है
10 हाथियों की मौत होने के बाद पार्क प्रबंधन और एसटीएफ ने किसानों की 7 एकड़ के खेत में बोई हुई कोदो की फसल को ट्रैक्टर चलवा कर नष्ट कर दिया और उसको आग के हवाले कर दिया। ताकि दूसरे कोई भी वन्य जीव या अन्य जानवर की मौत उक्त फसल को खाने से न हो सके।
उमरिया जिले में हाल ही में हुए 10 हाथियों की मौत के विषय में गंभीरता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार की रात सीएम निवास में आपातकालीन बैठक बुलाई थी। सीएम ने इस घटना के सभी पहलुओं की जानकारी लेने के लिए एक हाई लेवल टीम को उमरिया भेजने के निर्देश दिए है। यह टीम सभी एंगल की जानकारी एकत्रित कर 24 घंटे के अंदर रिपोर्ट भेजेगी। वहीं, मुख्यमंत्री ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications