किसान ने CM हेल्पलाइन पर की शिकायत तो भड़के तहसीलदार साहब, बंद कमरे में खींचकर किया ये काम
Umaria News: मध्य प्रदेश में एक के बाद एक अधिकारियों की अभद्रता सामने आ रही है। इस बार उमरिया जिले के नायब तहसीलदार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
तस्वीरों में दिख रहा है कि कैसे नायब तहसीलदार इस किसान को खींचकर एक कमरे में ले जाते हैं। और फिर दरवाजा बंद कर लेते हैं। किसान का आरोप है कि तहसीलदार ने कमरा बंद कर उससे मारपीट की है। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

वायरल वीडियो में जिस किसान की बांह पकड़ के खींच कर ले जाते हुए उमरिया जिले के नायाब तहसीलदार राघवेंद्र पटेल है। वहीं वे जिस व्यक्ति को खींच रहे हैं वह एक किसान है। किसान का आरोप है कि तहसीलदार उससे पैसों की मांग करते थे और पैसे ना देने पर उसके साथ मारपीट की गई है।
दरअसल किसान सुखी लाल साहू का कहना है कि उसने नामांतरण के लिए एक आवेदन पेश किया था। जिसके लिए उससे 10 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर उसका आवेदन खारिज कर दिया गया। जिसके बाद किसान ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज करवाई। पीड़ित किसान का आरोप है कि शिकायत ना कटवाने पर एसडीएम ने उसका मोबाइल छीनकर उससे मारपीट की है।
मामले का वीडियो वायरल होने के बाद अपर कलेक्टर का कहना है कि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं उनका यह भी कहना है कि वीडियो को कलेक्टर के संज्ञान में लाकर उचित कार्रवाई की जाएगी। अपर कलेक्टर ने कहा कि वीडियो वायरल हुआ है, उसको मैंने देखा आप लोग वीडियो देखे होंगे, उतना ही मैं भी जानता हूं, जितना आप जान रहे है।
इस संबंध में अभी अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी। फिलहाल तो नायब तहसीलदार का यह वीडियो वायरल हो रहा है अब देखना होगा कि प्रशासन इस वीडियो पर क्या कार्यवाही करता है।












Click it and Unblock the Notifications