Jan Aashirwad Yatra: उमरिया में हुई जन आशीर्वाद यात्रा की एंट्री, प्रभात झा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
शहडोल से शुरू होकर जन आशीर्वाद यात्रा उमरिया जिले के घुनघुटी से जिले में प्रवेश कर चुकी है। यात्रा के रथ में भाजपा के दिग्गज प्रभात झा,सतना सांसद गणेश सिंह और उमरिया की मंत्री मीना सिंह सवार है।
Jan Aashirwad Yatra: भाजपा की जन आशीर्वाद गुरुवार को उमरिया जिले में पहुंची। घुनघुटी से शुरू हुई यात्रा का जिले में पार्टी नेताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान आयोजित जनसभा में भाजपा के दिग्गज प्रभात झा ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार के कार्यों को गिनाया।
जन आशीर्वाद यात्रा के रथ यात्रा के साथ-साथ सभा का भी कार्यक्रम रखा गया है। जिले के पाली, नौरोजाबाद, उमरिया चंदिया में मंच सभा का कार्यक्रम आयोजित होंगे। जन आशीर्वाद रथ के साथ सैकड़ों गाडियों का काफिला भी है और रथ के स्वागत के लिए जगह-जगह ग्रामीण भी मौजूद है। रथ सवार नेताओं का स्वागत कर रहे।

विधानसभा चुनाव टिकट को लेकर दावेदार जन आशीर्वाद यात्रा में सक्रिय देखे जा रहे हैं और यात्रा की अगुवाई में पहुंचे हैं। जिले के दिग्गज नेता ज्ञान सिंह और विधायक शिवनारायण सिंह।ज्ञानवती सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुई है।












Click it and Unblock the Notifications