Bandhavgarh Tiger Reserve : बाघों के गढ़ में सैर करते नजर आया भालू, देखने वालों के उड़ गए होश
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में एक विशालकाय भालू का बाघों के गढ़ में सैर करते हुए एक वीडियो वायरल हो रहा है।

Bandhavgarh Tiger Reserve : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों के लिए विश्व प्रसिद्ध है। यहां सैलानी बाघों को देखने के लिए आते हैं। बाघों के गढ़ में सैलानियों ने भालू को देख उनके होश उड़ गए।बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के खितौली जोन से रविवार को भालू का वीडियो वायरल हो रहा है।
पर्यटक बाघों को देखने खितौली जोन में जंगल सफारी कर रहे थे, लेकिन वहां उन्हें भालू दिखाई दिया। पर्यटकों ने भालू को देखा तो उसका वीडियो बनाने से नहीं रोक पाए। आपको बताते चलें बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में तेंदुए और बाघ की अच्छी संख्या में हैं। वहां भालुओं का दिखना मुश्किल होता है। और वह भी बाघों के गढ़ में कभी-कभार ही दिखाई देते हैं।
Recommended Video
सैलानियों के बनाए वीडियो में भालू जंगल में एक मेढ़ पर सैर करता दिख रहा था। उसके बाद सैलानियों की जिप्सी के सामने से वन रास्ते को पार कर जंगल की ओर चला गया। टाइगर रिजर्व में भालू बहुत कम ही दिखाई देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications