Video: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की पसंदीदा बाघिन कजरी अब नही आएगी नजर, बिना मां के घूम रहे तीनों शावक

Bandhavgarh Tiger Reserve: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की मशहूर बाघिन कजरी को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने मगधी परिक्षेत्र के बहेरहा इंक्लोजर में बंद कर लिया है। ग्रामीणों के दबाव में टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने कजरी का रेस्क्यू कर लिया है।

मशहूर बाघिन को टाइगर रिजर्व प्रबंधन आदमखोर बता रहा है। बाघिन कजरी के रेस्क्यू हो जाने के बाद कजरी के 3 शावक अनाथ हो गए हैं और लोगों को कजरी और उसके 3 साहबको की चिंता सता रही है।

Bandhavgarh Tiger Tigress Kajri
बांधवगढ़ की मशहूर बाघिन कजरी सैलानियों की पसंदीदा बाघिन है और बाघिन को देखने के लिए सैलानी लगातार टाइगर रिजर्व में घंटो सैर करते थे। और कजरी के दीदार के लिए जंगल में भटकते रहते थे।

टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने गोपनीय तरीके से मंगलवार को कजरी को रेस्क्यू कर बाड़े में बंद कर लिया है। जिसके बाद बाघिन कजरी के 3 शावक अनाथ हो गए। और अब जंगल में अकेले ही उन्हें अपना जीवन जीना पड़ेगा।

जिसमें उनको कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा और जंगल के कानून की जानकारी न होने के बाद भी अपना जीवन जीना पड़ेगा। बाघिन कजरी 6 साल की हो चुकी है। उसके शावकों की उम्र दो वर्ष से कम है। लेकिन टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने शावकों की उम्र को ध्यान न देते हुए मां का रेस्क्यू कर बहेरहा इंक्लोजर कर लिया।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के उपसंचालक पीके वर्मा के जानकारी अनुसार बाघिन कजरी को मानपुर के हरदिया से रेस्क्यू किया गया है। और उसके शावकों की निगरानी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+