Barasingha in Bandhavgarh: कान्हा से सकुशल बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व पहुँचे 19 बारहसिंगे, बढ़ेगा कुनवा
Barasingha in Bandhavgarh: प्रोजेक्ट बारहसिंगा के तहत प्रदेश के उन उन क्षेत्रों में बारहसिंगा को पुनः बसाए जाने की योजना है जहां-जहां उनके पूर्व में रहवास के साक्ष्य मिले है।

Barasingha in Bandhavgarh: मध्य प्रदेश के बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व में नए मेहमानों के रूप में बारहसिंगों का सुरक्षित आगमन हो चुका है। मंडला के कान्हा नेशनल पार्क से लगभग 210 किलोमीटर का सफर तय कर पहली खेप में 19 बारहसिंघो को बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व लाया गया है।
Recommended Video
बांधवगढ़ के मगधी परिक्षेत्र के 50 एकड़ में बनाए गए सोलर फेंसिग युक्त बाड़े में इन्हें छोड़ा गया। परासी गेट पर वन कर्मियों ने ताली बजाकर बारहसिंगों का स्वागत किया। प्रथम चरण में जो 19 बारहसिंगा आए हैं, उनमें से 2 मादा और 11 नर हैं।
बता दें कि, बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में अब तक बारहसिंगा नहीं थे। मंडला के कान्हा टाइगर रिजर्व से इन्हें यहां लाकर बांधवगढ़ में पुनर्स्थापित किया जा रहा है। यह मध्य प्रदेश वन विभाग की महत्वाकांक्षी योजना है। बारहसिंगों की पुनर्स्थापना के लिए एनटीसीए से परमिशन पहले ही ली जा चुकी थी। 16 मार्च 2023 को मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से भी कान्हा से 50 बारहसिंगा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से ले जाने की परमिशन मिल गई थी।
स्टेट फॉरेंसिक रिसर्च इंस्टीट्यूट (SFRI) के मुताबिक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बारहसिंगा की बसाहट के लिए परफेक्ट है। 50 बारहसिंगों की पुनर्स्थापना 2 चरणों में की जानी है। 26 मार्च को पहले चरण में रविवार को 19 बारहसिंगे छोड़े गए।

इस मौके पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक राजीव मिश्रा, उपसंचालक लवित भारती, मुख्य वन्यप्राणी अभिरक्षक जेएस चौहान, संचालक अमिताभ अग्निहोत्री, रवींद्रमणि त्रिपाठी और डॉक्टर मजूमदार के अलावा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक सुधीर मिश्रा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
2012-13 में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बायसनों की भी पुनर्स्थापना की जा चुकी है। यहां कान्हा से बायसन लाकर बसाया गया था। अधिकारियों ने बताया कि बायसनों की संख्या बांधवगढ़ में तेजी से बढ़ रही है। हाल ही में यहां से 1 मादा बाघ को शिवपुरी नेशनल पार्क पहुंचाया गया है।
यह भी पढ़ें- MP: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मिली प्राचीन गुफाएं, मंदिर, ASI ने खोजे 9वीं सदी के ऐतिहासिक धरोहर












Click it and Unblock the Notifications