MP news: युवाओं में बढ़ा दीक्षा लेने का चलन, करोड़ों की संपत्ति छोड़ जैन मुनि बनेंगे

इन दिनों युवाओं में दीक्षा लेने का चलन बढ़ गया है, जहां धार्मिक नगरी उज्जैन में करोड़ों की संपत्ति छोड़ कर संपन्न घरों के नौ युवाओं ने आत्म कल्याण के लिए वैराग्य का कठिन मार्ग चुन लिया है। वैराग्य लेने के अपने दृढ़ संकल्प के चलते इनके परिजनों ने भी अपनी सहमति सहर्ष देकर इनकी भव्य विनोली यात्रा निकाली जाएगी।

ओली हल्दी का कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ उज्जैन में राजेंद्र सभा क्षीर सागर से 12 अक्टूबर गुरुवार को शाम 4 बजे विभिन्न मार्गों से होकर मनोरमा गार्डन तक विनोली शोभायात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली जाएगी।

Ujjain

लगातार बढ़ रहा दीक्षा लेने का ट्रेंड

आयोजन के प्रमुख प्रदीप झांझरी ने बताया कि, इंदौर के युवा हार्दिक भैया पिता सुदीप जैन माता रेखा जैन विजय नगर 78 नंबर स्कीम निवासी इंदौर के वैराग्य के कठिन मार्ग को चुन कर दीक्षा लेंगे, इनके साथ ही दूसरे नगरों के आठ अन्य धार्मिक युवा भी दिगंबर दीक्षा धारण करने जा रहे है। दीक्षा पूर्व नगर में इन सभी कठोर संयमधारी युवाओं की बिनौली एक साथ बड़े धूमधाम से निकाली जाएगी एवं ओली हल्दी के कार्यक्रम भी बड़े उल्लास के साथ संपन्न होंगे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो युवाओं में दीक्षा लेने का ट्रेंड लगातार बढ़ता चला जा रहा है।

कुछ ऐसी है दीक्षा की प्रक्रिया

दीक्षा लेने के लिए कई प्रक्रियाओं का पालन करना होता है। विनोली यात्रा में भावी दीक्षार्थियों को राजा की तरह सजाया जाता है। भौतिक सुख सुविधाओं का लालच दिया जाता है और घर वापसी का मौका दिया जाता है ताकि उनके वैराग्य के संकल्प को परखा जा सके, लेकिन जो वैराग्य का मन बना लेते हैं फिर उन्हें संसार कहा रास आता है। दीक्षा के पूर्व कई वर्षों तक गुरु दीक्षार्थी की अलग-अलग तरह से परीक्षा लेते रहते हैं। वर्षों की कठिन तपस्या के बाद सुपात्र पाकर ही मुनि दीक्षा दी जाती है। इन सभी संयमी युवाओं की दीक्षा आगामी 25 अक्तूबर को बड़ौत में आचार्य श्री विशुद्ध सागर के पावन सानिध्य में होगी।

ये भी पढ़े- Mahakal दरबार में उमा-सांझी महोत्सव, क्या है इसका धार्मिक महत्व, जानिए?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+