Ujjain news: घटनास्थल रिव्यू के दौरान भागने लगा बच्ची से रेप का आरोपी, दीवार से टकराकर घायल हुआ
मध्य प्रदेश के उज्जैन से 12 साल की बच्ची के दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्त में आए आरोपी को लेकर पुलिस जब मौके पर जांच के लिए पहुंची, तो आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके चलते आरोपी के पैर में चोट आई है। वहीं आरोपी को पकड़ने में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
इधर, पुलिसकर्मियों ने आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है, जहां आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल में आरोपी का इलाज जारी है।

पुलिस ने कही ये बात
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, दुष्कर्म का मामला था, शाम को आरोपी को साइबर टेक्निक से पकड़ा गया। घटनास्थल का नक्शा बनाने और घटनास्थल का रिव्यू करने के लिए गए थे। वहां से इसने पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने पीछा करके उसको पकड़ा, जो वहां पर सीमेंटेड रोड से टकरा जाने से इसके पांव में चोट आई है। पुलिसकर्मियों को भी चोट आई है। वह भी टकरा गए थे। इसलिए उन्हें भी चोट आई है। पुलिस ने बताया की, आरोपी का नाम भरत सोनी है, जो की नानाखेड़ा का रहने वाला है। इसी के साथ पुलिस ने एनकाउंटर की बात से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि, ना एनकाउंटर हुआ है, और ना ही किसी प्रकार का गोली चालन हुआ है।
कुछ ऐसा है मामला
उज्जैन के बायपास स्थित कॉलोनी में ढाई घंटे तक एक दुष्कर्म पीड़िता बच्ची भटकती रही, जहां उसने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन किसी ने भी किसी तरह की कोई मदद नहीं की है। उधर, पुलिस अधिकारियों को बच्ची ने बताया कि, उसके साथ गलत काम हुआ है, इतना ही नहीं बच्ची ने बताया कि, उसकी मां के साथ भी गलत काम हुआ है। वह उज्जैन तक कैसे आई इसके बारे में उसे किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। इधर, ज्यादा खून बह जाने के कारण बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है, जहां उसे खून चढ़ाया गया। वहीं अब बच्ची की हालत का खतरे से बाहर बताई जा रही है, जहां डॉक्टरों ने बच्चों के साथ रेप की पुष्टि भी की है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: एक्सपर्ट्स की मदद से रेप पीड़िता बच्ची की बात समझ रही पुलिस, जांच के लिए SIT गठित












Click it and Unblock the Notifications