Ujjain news: एक्सपर्ट्स की मदद से रेप पीड़िता बच्ची की बात समझ रही पुलिस, जांच के लिए SIT गठित
उज्जैन में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खून से सनी एक बच्ची शहर की कॉलोनी में घूमती नजर आई। बच्ची ने कई लोगों से मदद के गुहार भी लगाई, लेकिन लोगों ने किसी तरह की कोई मदद नहीं की, जानकारी के मुताबिक बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया था, जहां दुष्कर्म के बाद बच्ची लोगों से मदद की गुहार लगा रही थी।
इधर, घटनाक्रम की जानकारी लगते ही पुलिस एक्शन में आ गई है, जहां पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। साथ ही पुलिस बायपास से निकले वाहनों की डिटेल भी निकलवा रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने तकनीकी टीम भी काम पर लगाई है, जहां हर स्तर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां पुलिस की महिला अधिकारी एक्सपर्ट की सहायता से बच्ची की बोली को समझने का प्रयास कर रही है। अब तक हुई जांच के मुताबिक बच्ची उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के किसी गांव के रहने वाली हो सकती है, क्योंकि बच्ची जिस भाषा में बात कर रही है, उस भाषा को बोलने वाले लोग उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के आसपास रहते हैं। इधर, बच्ची ने एक व्यक्ति का नाम भी बताया है, जिसके आधार पर अब पुलिस जांच में ड्यूटी है। बच्ची से की गई पूछताछ के बाद पुलिस अब उत्तर प्रदेश पुलिस की मदद लेकर परिवार से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है, जहां जल्द ही पुलिस को सफलता मिलने की संभावना भी जताई जा रही है।
बच्ची के साथ रेप की पुष्टि
जानकारी के मुताबिक उज्जैन के बायपास स्थित कॉलोनी में ढाई घंटे तक एक दुष्कर्म पीड़िता बच्ची भटकती रही, जहां उसने लोगों से मदद की गुहार भी लगाई, लेकिन किसी ने भी किसी तरह की कोई मदद नहीं की है। उधर, पुलिस अधिकारियों को बच्ची ने बताया कि, उसके साथ गलत काम हुआ है, इतना ही नहीं बच्ची ने बताया कि, उसकी मां के साथ भी गलत काम हुआ है। वह उज्जैन तक कैसे आई इसके बारे में उसे किसी तरह की कोई जानकारी नहीं है। इधर, ज्यादा खून बह जाने के कारण बच्चों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा है, जहां उसे खून चढ़ाया गया। वहीं अब बच्ची की हालत का खतरे से बाहर बताई जा रही है, जहां डॉक्टरों ने बच्चों के साथ रेप की पुष्टि भी की है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: शादीशुदा गर्लफ्रेंड और 2 बच्चों के साथ युवक ने दी थी जान, अब सामने आई ये बात












Click it and Unblock the Notifications