Ujjain news: शादीशुदा गर्लफ्रेंड और 2 बच्चों के साथ युवक ने दी थी जान, अब सामने आई ये बात
उज्जैन में पिछले दिनों एक युवक ने अपनी लिव इन पार्टनर और उसके दोनों बच्चों की हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी थी, जहां अब जांच में सामने आया है की मृतक अपनी गर्लफ्रेंड और उसके दो बच्चों के साथ रहता था। मृतक की गर्लफ्रेंड का पति से विवाद होने के बाद वह अपने दोनों बच्चों के साथ युवक के घर रहती थी, जहां बच्चों के कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद भी होता था।
मृतक के परिजनों की माने तो मृतक भी शादीशुदा था, जहां उसने अपनी पत्नी को छोड़ दिया था। वहीं इसके बाद मृतक की दोस्ती घर के सामने रहने वाली महिला से हो गई जिसके बाद दोनों साथ रहने लगे थे। वहीं फिर अचानक दोनों के साथ ही बच्चों की मौत की खबर मिली।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम
उज्जैन में उस वक्त हड़कंप मच गया था जब जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के जानकीनगर में परिवार द्वारा सामूहिक आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया था। मामला सामने आते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। मकान में युवक, महिला और दो बच्चों के शव मिले थे। उधर, घटना की जानकारी लगते ही मृतक के परिजन भी घटना स्थल पहुंचे थे। जानकीनगर में रहने वाले युवक के घर दोपहर को कुछ परिचित मिलने के लिए पहुंचे थे, जहां परिजनों के काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला था, जिसके बाद आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए, और अंदर जाकर देखा तो युवक फंदे पर लटका हुआ था। कमरे में महिला के साथ ही 10 वर्षीय लड़के और 6 वर्षीय लड़के का शव भी पड़ा हुआ था।
सामने आ चुके हैं कई मामले
प्रदेश में इससे पहले भी लगातार सामूहिक आत्महत्या करने के मामले सामने आ चुके हैं, तो वहीं अबकी बार उज्जैन से इस तरह का मामला निकलकर सामने आया है। इधर, इस पूरे घटनाक्रम के पास भीड़ घटनास्थल के आसपास एकत्रित होने लगी। वहीं इस घटनाक्रम के बाद कॉलोनी में सनसनी फैल गई। उधर, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जहां पुलिस मृतकों के परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही मृतकों की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: पत्नी और दो बच्चों के साथ युवक ने मौत को लगाया गले, जांच में जुटी पुलिस












Click it and Unblock the Notifications