Ujjain News: साक्षी मलिक ने किए महाकाल दर्शन, भगवान को बताई मन की बात

धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित भगवान महाकाल के मंदिर में इन दिनों लगातार फिल्म और खेल जगत से जुड़े लोगों के आने का सिलसिला जारी है, जहां विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकालेश्वर के दरबार में भारतीय पहलवान साक्षी मलिक और पति सत्यव्रत कादीवाल पहुंचे, जहां उन्होंने नंदी हाल में बैठकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।

मंदिर के पुजारी द्वारा उनका पूजन संपन्न कराया। वहीं पूजन के बाद दोनों ने भगवान का ध्यान भी लगाया। इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, खुद के अखाड़े के माध्यम से नए पहलवान तैयार करेंगे।

Ujjain

धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंची भारतीय पहलवान साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान ने बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचकर उनका आशीर्वाद लिया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने बताया कि, महाकाल मंदिर में दर्शन कर उन्हें आनंद की प्राप्ति हुई है। बाबा महाकाल हमारे परिवार और देश में सुख शांति समृद्धि बनाए रखें। महिलाओं को लेकर पहलवान साक्षी ने कहा कि, महिलाएं किसी से काम नहीं है, आज के इस दौर में महिलाओं को आगे आकर अपने हक की लड़ाई लड़ना चाहिए।

साक्षी मलिक ने बताया कि, जो उन्होंने अपने अभी तक के करियर में जो सीखा है, वह अब अपने अखाड़े में बच्चों को सिखा कर भारत को और भी कई मेडल दिलाने का काम करेंगे। महाकाल मंदिर में पुजारी द्वारा उनका विधिवत पूजन संपन्न कराया गया है।

फिल्मी सितारे कर रहे दर्शन

इन दिनों भगवान महाकाल के मंदिर में अभिनेता और अभिनेत्री के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जहां विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में प्रतिदिन फिल्मी सितारों का आवागमन देखने मिल रहा है। एक बार फिर भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी पहुंचे, जहां अभिनेता मनोज वाजपेयी ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए। कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन स्थित भगवान महाकाल के मंदिर में इन दिनों लगातार फिल्म और खेल जगत से जुड़े लोगों के आने का सिलसिला जारी है.

ये भी पढ़े- एक्टर मनोज बाजपेयी ने किए महाकाल दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+