एक्टर मनोज बाजपेयी ने किए महाकाल दर्शन, नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया

इन दिनों भगवान महाकाल के मंदिर में अभिनेता और अभिनेत्री के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जहां विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में प्रतिदिन फिल्मी सितारों का आवागमन देखने मिल रहा है। एक बार फिर भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में फिल्म अभिनेता मनोज वाजपेयी पहुंचे, जहां अभिनेता मनोज वाजपेयी ने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए।

भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन करने पहुंचे फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'भैया जी' का प्रमोशन करने के साथ ही भगवान महाकालेश्वर से फिल्म की सफलता को लेकर प्रार्थना की है। इस दौरान एक्टर मनोज बाजपेयी ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का ध्यान भी लगाया है।

Ujjain

इससे पहले सोमवार को बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला ने महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए हैं।

परिवार के साथ भगवान महाकालेश्वर मंदिर पहुंची बिग बॉस फेम शेफाली जरीवाला ने भस्म आरती में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन और पूजन किए। इस दौरान अभिनेत्री शेफाली जरीवाला भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आ रही थी।

अभिनेता मनोज बाजपेयी से पहले भी बड़ी संख्या में अभिनेता और अभिनेत्री के साथ-साथ क्रिकेट जगत के स्टार भगवान महाकालेश्वर का आशीर्वाद देने मंदिर पहुंच चुके हैं, जहां सभी भगवान का पूजन-अर्चन कर भगवान का आशीर्वाद लेते हैं। महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक बढ़ने के बाद से श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या दर्शन और पूजन के लिए पहुंचती है, तो वहीं लगातार स्टार्स की संख्या भी भगवान के दर्शन करने के लिए पहुंचने लगी है।

कुलमिलाकर, देखा जाए तो भगवान महाकाल के मंदिर में अभिनेता और अभिनेत्री के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जहां विश्व प्रसिद्ध भगवान महाकालेश्वर के मंदिर में प्रतिदिन फिल्मी सितारों का आवागमन देखने मिल रहा है। इन दिनों महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या में अच्छी खासी देखने मिल रही है.

ये भी पढ़े- 'बिग बॉस' फेम शेफाली जरीवाला ने किए महाकाल दर्शन, भस्म आरती में हुई शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+