Ujjain news: महाकाल सवारी में शामिल भक्तों पर थूकने का Video Viral, पुलिस ने दी कड़ी सजा
धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकाल की दूसरी सवारी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकली, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकालेश्वर की सवारी में शामिल हुए थे। लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए, जिसमें कुछ लड़के घरों की छत से सवारी में शामिल हुए श्रद्धालुओं पर थूकते नजर आ रहे थे।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी लड़कों की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की, और लड़कों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आए लड़कों से पुलिस पूछताछ कर रही है, साथ ही आगे की कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
Recommended Video

दरअसल, यह घटनाक्रम सोमवार का बताया जा रहा है, जब शाम 6 बजे के लगभग भगवान भोलेनाथ की सवारी टंकी चौराहा पर पहुंच रही थी, तभी अचानक सवारी में शामिल कुछ भक्तों की नजर घरों की छत पर खड़े लड़कों पर पड़ी, जहां यह लड़के मुंह में पानी लेकर श्रद्धालुओं पर कुल्ला करते और थूकते नजर आ रहे थे, जैसे ही श्रद्धालुओं ने लड़कों को देखा वैसे ही उन्होंने इसका विरोध किया, जहां लोगों के विरोध को देखते हुए यह लड़के वहां से भाग निकले। इसके बाद श्रद्धालुओं के बनाए वीडियो पुलिस के पास पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए लड़कों को हिरासत में ले लिया।
हिंदूवादी संगठनों ने किया घेराव
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन के लोग पुलिस थाने पर पहुंच गए थे, जहां सभी ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग की थी, जिसके बाद पुलिस ने अलग-अलग धाराओं में तीन नाबालिगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जिसमें से दो नाबालिग पुलिस गिरफ्त में आ गए हैं। वहीं एक नाबालिग की जांच की जा रही है। साथ ही उसे ढूंढने के लिए टीमें रवाना की गई है। उधर, घटनाक्रम के बाद शहर में हड़कंप मच गया, जहां बड़ी संख्या में लोग थाने पर एकत्रित हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications