Mahakal lok से जुड़े Viral video में भोलेनाथ बोले कमलनाथ को लाना होगा, संत समाज ने जताई नाराजगी
उज्जैन में हवा और आंधी के चलते महाकाल लोक की मूर्तियां गिर गई थी, जिसके बाद से लगातार घटनाक्रम को लेकर सियासत का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ रहा है।

Recommended Video

धार्मिक नगरी उज्जैन में हवा और आंधी के चलते महाकाल लोक की मूर्तियां गिर गई थी, जिसके बाद से लगातार इस घटनाक्रम को लेकर सियासत का सिलसिला भी रफ्तार पकड़ रहा है। वहीं अब महाकाल लोक में हुए नुकसान से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें भगवान शिव और भगवान नारद का संवाद सुनाई पड़ रहा है। इस वीडियो में भगवान शिव और भगवान नारद महाकाल लोक में हुए नुकसान को देख रहे हैं तो वहीं दोनों के बीच संवाद भी हो रहा है। वहीं अब वायरल वीडियो को लेकर संत समाज में नाराजगी है, जहां संत समाज ने वायरल वीडियो को हटाने और वायरल वीडियो को बनाने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
कुछ ऐसा है मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो 46 सेकंड का बताया जा रहा है जिसमें भगवान शिव और भगवान नारद महाकाल लोक में हुए नुकसान को देख रहे हैं वहीं नारद सप्तऋषि की मूर्तियों को गिरते हुए देखकर कहते हैं-महाकाल लोक की यह दुर्दशा। इस पर महादेव क्रोधित होकर बोलते हैं- मैं जानता हूं कि वहां क्या हुआ है। जनता के रक्षक ही भक्षक बन बैठे हैं। अब कमलनाथ को लाना ही होगा। उधर, इस वीडियो को देखने के बाद संत समाज में नाराजगी व्याप्त है, जहां संत समाज ने इस वीडियो का पुरजोर विरोध किया है। इससे पहले भी अलग-अलग तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं, जिनमें भगवान का सहारा लेकर सियासी वाद संवाद को दर्शाया गया है।
तूफान से हुआ था नुकसान
धार्मिक नगरी उज्जैन में आंधी और तूफान के चलते महाकाल लोक में भारी नुकसान हुआ था, जहां आंधी और तूफान के चलते महाकाल लोक में स्थित सप्तर्षियों की मूर्ति के साथ ही कई और भी मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं आंधी तूफान के बीच मूर्तियां टूटने के घटनाक्रम से ही आम जन में आक्रोश दिखाई दे रहा है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। वहीं अब एक बार फिर प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक बार फिर महाकाल लोक में नंदी द्वारका कलश गिरने का घटनाक्रम सामने आया है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: महाकाल लोक में सप्तऋषियों की मूर्ति के बाद अब नंदी द्वार का कलश टूटकर गिरा












Click it and Unblock the Notifications