Ujjain news: महाकाल लोक में सप्तऋषियों की मूर्ति के बाद अब नंदी द्वार का कलश टूटकर गिरा

उज्जैन के महाकाल लोक में नंदी द्वारका कलश गिरने का घटनाक्रम सामने आया है, जहां इस हादसे में वहां से निकल रहे लोग बाल-बाल बच गए।

Ujjain

Recommended Video

    महाकाल लोक में फिर हुआ बड़ा हादसा, पत्रकार पर गिरा भारी पत्थर

    प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक बार फिर महाकाल लोक में नंदी द्वारका कलश गिरने का घटनाक्रम सामने आया है, जहां इस हादसे में वहां से निकल रहे लोग बाल-बाल बच गए। नंदी द्वार का कलश गिरने का घटनाक्रम गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है, जब अचानक महाकाल लोक के मुख्य नंदी द्वार पर लगा कलश अचानक गिर गया। इससे पहले रविवार को आए आंधी- तूफान में महाकाल लोक में लगी सप्तर्षियों की 7 मूर्तियों में से 6 मूर्तियां नीचे गिर गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हुआ था। वहीं अब एक बार फिर महाकाल लोक के नंदी द्वार का कलश गिर गया, जिसमें आम जनता बाल-बाल बच गई।

    कुछ ऐसा है पूरा घटनाक्रम

    महाकाल लोकके नंदी द्वार का कलश गिरने का घटनाक्रम गुरुवार दोपहर का बताया जा रहा है, जब लोग महाकाल लोक में भ्रमण कर रहे थे तभी अचानक नंदी द्वार का कलश गिर गया, जिसमें लोग बाल-बाल बच गए। वहीं नेपाल के प्रधानमंत्री भी धार्मिक नगरी उज्जैन के दौरे पर आने वाले हैं, जहां वे भगवान महाकालेश्वर का दर्शन करेंगे तो वहीं महाकाल लोक का भ्रमण भी कर सकते हैं। वहीं इससे पहले लगातार महाकाल लोक में हो रहे हादसे कहीं ना कहीं शासन और प्रशासन के लिए चिंता बने हुए हैं। वहीं इससे पहले महाकाल लोक में आंधी-तूफान से गिरी सप्तर्षियों की 6 मूर्तियों को लेकर लगातार विपक्ष सरकार पर हमलावर है, जिसके बाद सरकार की ओर से जांच के आदेश भी दिए गए हैं। उधर, एक बार फिर सप्तऋषियों की मूर्ति के साथ ही महाकाल लोक में हुए नुकसान की भरपाई का काम जारी है, लेकिन इस बीच एक बार फिर नंदी द्वार पर लगा कलश अचानक गिर गया, जिससे महाकाल लोक में हड़कंप मच गया।

    पहले भी हुआ है हादसा

    धार्मिक नगरी उज्जैन में रविवार की देर शाम आंधी और तूफान के चलते महाकाल लोक में भारी नुकसान हुआ था, जहां आंधी और तूफान के चलते महाकाल लोक में स्थित सप्तर्षियों की मूर्ति के साथ ही कई और भी मूर्तियां क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं आंधी तूफान के बीच मूर्तियां टूटने के घटनाक्रम से ही आम जन में आक्रोश दिखाई दे रहा है तो वहीं सोशल मीडिया पर भी लोगों ने अपना आक्रोश व्यक्त किया। वहीं अब एक बार फिर प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन में एक बार फिर महाकाल लोक में नंदी द्वारका कलश गिरने का घटनाक्रम सामने आया है।

    ये भी पढ़े- Ujjain में महाकाल दर्शन करेंगे नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड', इंदौर में होगा परंपरागत स्वागत

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+