Video Viral: देवास में तेंदुए के साथ मस्ती करते रहे ग्रामीण, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक ऐसा घटनाक्रम सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया। यहां देवास जिले के अंतर्गत सोनकच्छ विकासखंड के पिपलिया राम थाना क्षेत्र के ग्राम इकलेरा माताजी के पास एक बीमार तेंदुआ घूम रहा था, जहां ग्रामीणों ने बीमार तेंदुए को पकड़ लिया, और वन विभाग को सौंप दिया।
ग्रामीणों ने जैसे ही तेंदुए को देखा वैसे ही ग्रामीण तेंदुए के पास जाकर खड़े हो गए। वहीं जब तेंदुए की ओर से किसी तरह की कोई हरकत नहीं की गई, तो ग्रामीणों ने तेंदुए के साथ सेल्फी और फोटो लेना शुरू कर दिए। वहीं थोड़ी देर बाद ग्रामीणों ने तेंदुए को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक देवास जिले के सोनकच्छ विकासखंड के पिपलिया रावत थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम इकलेरा माताजी के पास जंगल में बीमा तेंदुआ घूम रहा था। बीमार तेंदुए को देखते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ लिया और तेंदुए के साथ फोटो और सेल्फी लेने लगे। इतना ही नहीं ग्रामीणों ने तेंदुए का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इधर, वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर तेंदुए का रेस्क्यू कर लिया, जहां तेंदुआ अब वन विभाग के पास है।
इस तरह किया रेस्क्यू
वन विभाग की टीम तेंदुए की जांच कर रही है, जहां तेंदुए के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए वेटरनरी कॉलेज महू से डॉक्टर को बुलाया गया है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके के लिए रवाना हो गई थी, जहां वन विभाग की टीम को पहुंचने में समय लगा। अधिकारियों ने बताया कि, तेंदुआ बीमार है, जहां उसके स्वास्थ्य परीक्षण के लिए वेटरनरी डॉक्टर को महू से बुलाया गया है। वहीं वन विभाग की टीम के द्वारा रेस्क्यू करते वक्त तेंदुआ नदी किनारे झाड़ियां में चला गया था, जहां वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसका इलाज शुरू कर दिया है।
ये भी पढ़े- Indore news: सास को मिला बहू-बेटे की मौत पर 1 करोड़ 31 लाख का मुआवजा, क्या है पूरा मामला, जानिए?












Click it and Unblock the Notifications