विकास दुबे को UP पुलिस के एनकाउंटर से बचाने के लिए BJP नेता ने करवाया प्रायोजित सरेंडर-दिग्विजय सिंह

उज्जैन। उत्तर प्रदेश पुलिस इतिहास के सबसे चर्चित कानपुर एनकाउंटर केस के मुख्य आरोपी विकास दुबे को वारदात के सात दिन बाद गुरुवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से पकड़ लिया गया है।

सीएम-एमपी पुलिस पर साधा निशाना

सीएम-एमपी पुलिस पर साधा निशाना

उत्तर प्रदेश के गांव बिकरू में डीएसपी समेत आठ पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या करने के बाद से फरार चल रहे मोस्ट वांटेड विकास दुबे के पकड़े जाने के साथी ही उसकी गिरफ्तारी पर सियायत भी शुरू हो गई है। मध्य प्रदेश के पूर्व दिग्विजय सिंह ने विकास दुबे की गिरफ्तारी को लेकर कई ट्वीट कर सीएम शिवराज सिंह चौहान और एमपी पुलिस पर निशाना साधा है।

Recommended Video

    Vikas Dubey arrest: Madhya Pradesh के Home Minister पर जानिए क्यों उठ रहे सवाल | वनइंडिया हिंदी
     भाजपा के सौजन्य से संभव हुआ-दिग्विजय सिंह

    भाजपा के सौजन्य से संभव हुआ-दिग्विजय सिंह

    दिग्विजय सिंह ने विकास दुबे के पकड़े जाने के मामले को भाजपा नेता द्वारा प्रायोजित सरेंडर बताया है। सिंह ने ट्विटर पर लिखा कि 'यह तो उत्तरप्रदेश पुलिस के एनकाउंटर से बचने के लिए प्रायोजित सरेण्डर लग रहा है। मेरी सूचना है कि मध्यप्रदेश भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के सौजन्य से यह संभव हुआ है। जय महाकाल'

    दिग्विजय सिंह ने शेयर किया वीडियो

    विकास दुबे को गुरुवार सुबह महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों द्वारा पकड़े जाने का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि खूंखार गैंगस्टर विकास दुबे की गिरफ्तारी के लिए शिवराज सिंह क्रेडिट ले रहे हैं। जबकि उज्जैन में महाकाल मंदिर में लगे राज्यसभा में भाजपा सांसद के स्वामित्व वाली प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी के सुरक्षाकर्मियों को इसका श्रेय दिया जाना चाहिए।

     न्यायिक जांच की मांग

    न्यायिक जांच की मांग

    वहीं, दिग्वि​जय सिंह ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मैं शिवराज जी से विकास दुबे की गिरफ़्तारी या सरेंडर की न्यायिक जांच की मांग करता हूं। इस कुख्यात गैंगस्टर के किस-किस नेता व पुलिसकर्मियों से सम्पर्क हैं। जांच होनी चाहिए। विकास दुबे को न्यायिक हिरासत में रखते हुए इसकी पुख़्ता सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए ताकि सारे राज़ सामने आ सकें।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+