उज्जैन : सोशल मीडिया पर महाकाल कॉरिडोर का Video Viral, सुंदरता देख हर कोई हैरान
उज्जैन, 20 सितंबर : धार्मिक नगरी उज्जैन में बनाए गए महाकाल कॉरिडोर के पहले चरण का काम पूरा हो चुका है, जहां अब 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल कॉरिडोर के पहले चरण का लोकार्पण करेंगे। वहीं इसके बाद महाकाल कॉरिडोर को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महाकाल कॉरिडोर की सुंदरता और भव्यता को बताया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रात के अंधेरे में रोशनी में जगमगाता महाकाल कॉरिडोर बेहद ही सुंदर दिखाई पड़ रहा है।

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
सीएम शिवराज सिंह चौहान की ओर से 11 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा महाकाल कॉरिडोर का लोकार्पण करने की जानकारी जैसे ही दी गई, वैसे ही महाकाल कॉरिडोर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें महाकाल कॉरिडोर की खूबसूरती देखते ही बन रही है। इस वीडियो में महाकाल कॉरिडोर को बेहद आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया है, जहां इस वीडियो में महाकाल कॉरिडोर की खूबसूरती को दर्शाया गया है। वहीं अब यह वीडियो आमजन को खूब पसंद आ रहा है, जहां इसी के चलते यह सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रहा है।

11 अक्टूबर को आएंगे पीएम नरेंद्र मोदी
धार्मिक नगरी उज्जैन के दौरे पर आए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को धार्मिक नगरी उज्जैन आ रहे हैं, जहां वह महाकाल दर्शन करने के बाद महाकाल विस्तारीकरण योजना के तहत तैयार हुए महाकाल पथ, रुद्रसागर और यात्री सुविधा केंद्र का लोकार्पण करेंगे। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोकार्पण करने के बाद महाकाल कॉरिडोर को आमजन के लिए खोल दिया जाएगा। इससे पहले निकाय और पंचायत चुनाव के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उज्जैन दौरा निरस्त हो गया था।

कुछ ऐसी है महाकाल कॉरिडोर की खासियत
प्रदेश की धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर क्षेत्र में बना 900 मीटर लंबा नया कॉरिडोर भव्यता के साथ आस्था और ज्ञान का अनूठा संगम बन रहा है। यह देश का पहला सबसे बड़ा धार्मिक परिसर होगा जो पौराणिक सरोवर रूद्र सागर के किनारे विकसित हो रहा है। शिव, शक्ति और अन्य धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी करीब 200 मूर्तियां, म्यूरल्स के माध्यम से इसे सजाया गया है। श्रद्धालु शिव जी की अनसुनी कथाएं इनसे जानेंगे।












Click it and Unblock the Notifications