VD Sharma ने Digvijay Singh पर कसा तंज, बोले- वैक्सीन तैयार है, जल्द होगा ट्रीटमेंट

उज्जैन में शनिवार रात को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा।

ujjain

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा धार्मिक नगरी उज्जैन के दौरे पर आए, जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की गई 100 वीं मन की बात को सुना। वहीं शनिवार रात को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह द्वारा खुद को कोरोना बताए जाने पर कहा की, यदि आप वायरस हैं, तो चिंता मत कीजिए वैक्सीन तैयार है, जल्द ही आपका ट्रीटमेंट हो जाएगा। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार को आयोजित मन की बात कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

दिग्विजय सिंह पर कसा तंज

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, अगर वो कोरोना वायरस हैं, तो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वदेशी तकनीक पर आधारित, इसी देश के वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित ऐसे वैक्सीन बनाए हैं कि, कोरोना को समाप्त करने का काम इस देश के अंदर माननीय प्रधानमंत्री और भारतीय जनता पार्टी ने किया है, तो माननीय दिग्विजय सिंह यदि आप वायरस हैं, तो चिंता मत कीजिए वैक्सीन तैयार है, जल्द ही आपका ट्रीटमेंट हो जाएगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो वह राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा खुद को कोरोना बताने के बाद अब सियासत का सिलसिला तेज हो चला है, जहां बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है।

लगातार जारी है सियासत

राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के द्वारा खुद को बीजेपी और संघ के लिए कोरोना बताए जाने के बाद सियासत का सिलसिला तेज है, जहां लगातार बीजेपी नेताओं की ओर से दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा जा रहा है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत तमाम नेताओं ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा था, तो वहीं अब धार्मिक नगरी उज्जैन आए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है, जहां उन्होंने दिग्विजय सिंह के लिए कहा की, यदि आप वायरस हैं, तो चिंता मत कीजिए वैक्सीन तैयार है, जल्द ही आपका ट्रीटमेंट हो जाएगा।

ये भी पढ़े- Indore में 1200 स्थानों पर एक साथ सुनी गई PM MODI के 'मन की बात', ये रहा खास

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+