180 KM प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस, क्या MP में भी हो सकती है शुरू?

इंदौर, 27 अगस्त: देशभर में इन दिनों वंदे भारत एक्सप्रेस अपनी रफ्तार का जादू बिखेरती नजर आ रही है, जहां अब जल्द ही मध्य प्रदेश में भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पटरी पर दौड़ती नजर आ सकती है। वहीं इसके लिए दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग के कोटा से नागदा तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का सफल ट्रायल किया गया। इस दौरान ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार भरी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी कि, वंदे भारत 2 के स्पीड ट्रायल में ट्रेन ने लगभग 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को पार किया है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके वीडियो भी ट्विटर पर साझा किए हैं।

रेल मंत्री ने साझा किए वीडियो

रेल मंत्री ने साझा किए वीडियो

वंदे भारत 2 के स्पीड ट्रायल में ही ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को पार कर लिया, जो एक बड़ी सफलता है। वहीं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ट्विटर अकाउंट पर कुछ वीडियो साझा करते हुए जानकारी दी की, वंदे भारत 2 स्पीड ट्रायल में ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को पार किया। कोटा से नागदा सेक्शन के बीच हुए ट्रायल में ट्रेन ने 120 किलोमीटर, 130 किलोमीटर,150 किलोमीटर और फिर 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को हासिल कर लिया।

एमपी को मिल सकती है सौगात

एमपी को मिल सकती है सौगात

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का इन दिनों देश के अलग-अलग राज्यों में सफल ट्रायल किया जा रहा है, तो वहीं कोटा और नागदा सेक्शन के बीच हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के सफल ट्रायल के दौरान ट्रेन की स्पीड ने सबको हैरान कर दिया। वहीं आने वाले समय में एक्सप्रेस ट्रेन जल्द ही भोपाल रेल मंडल में भी अपनी रफ्तार भर सकती है। उधर, मध्य प्रदेश में जिसने भी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की 180 किलोमीटर की रफ्तार को देखा वह देखकर हैरान रह गया।

नई ट्रेन में होंगी यह सुविधाएं

नई ट्रेन में होंगी यह सुविधाएं

जानकारी के अनुसार ट्रायल रन पूरा होने के बाद इसकी रिपोर्ट रेलवे सेफ्टी कमिश्नर को भेजी जाती है, जिसके बाद सुरक्षा आयुक्त से हरी झंडी मिलने पर नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन नए रूट पर चलने लगेगी। यह ट्रेन किस रूट पर चलेगी फिलहाल इसे लेकर कोई निर्णय सामने नहीं आया है। नई ट्रेन में यात्रा को सुरक्षित और सर्व सुविधा युक्त बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस सिस्टम लगाया गया है। साथ ही यह ट्रेन सर्व सुविधा युक्त होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+