ASI करता था अवैध वसूली, ट्रक चालकों ने चुपके ये वीडियो बनाकर करवा दिया वायरल

Ujjain News, उज्जैन। पुलिस वालों के ऊपर की कमाई कैसे होती है। ये वीडियो देख के आपको सब कुछ समझ में आ जाएगा और यह भी समझ जाओगे कि कोई भी पुलिसकर्मी अवैध रूप से वसूली करता है तो उसका कैसे इलाज किया जा सकता है।

Ujjain police ASI illegal recovery video goes viral in social media

ये मामला है कि मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले के महिदपुर रोड थाना इलाके का। दरअसल, महिदपुर रोड पुलिस थाने में तैनात एएसआई कृष्ण बहादुर सिंह पिछले काफी समय से ट्रक चालकों से चौथ वसूली कर रहा था। एएसआई कृष्ण बहादुर सिंह की अवैध वसूली का सि​लसिला बदस्तूर जारी रहा तो ट्रक चालकों ने उसका चुपके से मोबाइल वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल करवा दिया।

ये भी पढ़ें : दमोह : 3 दिन पहले कांग्रेस में शामिल हुए देवेन्द्र चौरसिया की BSP विधायक के पति व परिजनों ने कर दी हत्या

एक मिनट 10 सैकंड के इस वायरल वीडियो में एएसआई बाइक पर सवार होकर कतार में ट्रकों के पास आता है और चालकों से रसीद बनवाने की धमकी देकर वसूली करता था। वह प्रत्येक ट्रक के पेटे 200-200 रुपए वसूलता है। वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर ने एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। मामले की जांच के आदेश जारी किए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+