Ujjain news: विकास को रफ्तार देने के लिए महापौर बनाएंगे विशेषज्ञों की कमेटी, ये बनेंगे सदस्य

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडलवा)

Ujjain news: धार्मिक नगरी उज्जैन लगातार विकास क्षेत्र में अपने कदम आगे बढ़ा रही है, तो वहीं उज्जैन शहर को विकास की रफ्तार देने के लिए महापौर मुकेश टटवाल भी लगातार अलग-अलग नवाचार करते नजर आ रहे हैं। एक बार फिर महापौर मुकेश टटवाल ने नवाचार करते हुए शहर के विकास को लेकर विशेषज्ञों से राय और सुझाव लेने की बात कही है।

Ujjain

कुछ ऐसा है मामला

महापौर मुकेश टटवाल ने बताया कि, वह उज्जैन के विकास और नवनिर्माण के क्रम में विभिन्न विषय विशेषज्ञों की एक समिति बनाई जाएगी इस हेतु इच्छुक व्यक्ति 20 दिसम्बर तक अपना बायोडाटा महापौर कार्यालय पर दे सकते है। महापौर टटवाल ने कहा कि, उन्होंने नगर विकास के क्रम में हमेशा ही आम नागरिकों और वरिष्ठजन के सुझावों और उनकी मांगों का आदर और सम्मान किया है। अब विभिन्न विषयों और क्षेत्रों के विशेषज्ञों, पत्रकारगण, साहित्यकार, समाजसेवी, उद्योगपति, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, खेल संगठनों के पदाधिकारी, इत्यादि को सम्मिलित करते हुए एक महत्वपूर्ण समिति गठित की जाएगी।

इस हेतु अपना बायोडाटा महापौर कार्यालय में सम्पूर्ण जानकारी के साथ 20 दिसम्बर तक जमा कर सकते हैं। प्राप्त बायोडाटा को महापौर द्वारा स्वयं परिक्षण किया जाएगा एवं समिति का गठन किया जाएगा. महापौर मुकेश टटवाल ने विश्वास जताया है कि, उनके इस प्रयास से नगर विकास को उल्लेखनीय गति प्राप्त होगी।

उज्जैन में इन दिनों महाकाल लोक के विकास का काम तेजी से जारी है, जहां लगातार महाकाल लोक के दूसरे चरण को लेकर काम जारी है. महाकाल लोक के दूसरे चरण के अंतर्गत लगातार अलग-अलग तरह के विकास के काम किए जा रहे हैं. वहीं इन कामों का जायजा लेने और अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने के लिए जनप्रतिनिधि दौरा करते नजर आते हैं. वहीं अब जल्द ही महाकाल लोक के दूसरे चरण का काम पूरा होने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़े- Ujjain news: महाकाल नगरी में बन रहा विशाल शिवलिंग, चमत्कार देख हर कोई हैरान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+