Ujjain news: महाकाल नगरी में बन रहा विशाल शिवलिंग, चमत्कार देख हर कोई हैरान
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
महाकाल लोक के समीप बने त्रिवेणी संग्रहालय में जल्द ही देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक विशाल शिवलिंग के दर्शन होंगे। लगभग 1500 से ज्यादा छोटे-छोटे शिवलिंगों को मिलाकर 21 फीट ऊंचा यह विशाल शिवलिंग तैयार किया जा रहा है, जो की अंतिम चरण में है।
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा बनवाए जा रहे इस विशाल शिवलिंग को भोपाल के कलाकारों द्वारा पूर्ण रूप दिया जा रहा है । त्रिवेणी संग्रहालय के आदित्य चौरसिया ने बताया कि लोह शिल्प के माध्यम से इस विशाल शिवलिंग को तैयार किया जा रहा है। इसमें 1500 से ज्यादा शिवलिंग को मिलाकर 21 फिट ऊंचा और 18 फिट चोडा शिवलिंग बनाकर तैयार हो रहा है।

इस विशाल शिवलिंग में लगाए गए छोटे-छोटे शिवलिंगों पर नाग देवता भी विराजित किए गए हैं। जिस प्रकार उज्जैन का महाकाल शिवलिंग दक्षिण मुखी है ठीक उसी प्रकार इस शिवलिंग को भी दक्षिण मुखी बनाया गया है । नए बन रहे शिवलिंग में केवल विद्युत सज्जा और रंग रोगन ही करना शेष है इसके बाद यह श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। लगभग दो महीना से अधिक प्रयास के बाद अनोखे शिवलिंग की कलाकृति को कलाकारों ने किया साकार। जल्द ही श्रद्धालु इस अनोखे शिवलिंग को निहार सकेंगे। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल लोक का निर्माण होने के बाद से ही महाकाल लोक और महाकाल मंदिर की प्रतिष्ठा को और ज्यादा फैलाया जाए इसको लेकर नए प्रयास सामने आते रहे हैं, उसी को लेकर महाकाल लोक मैं आने वाले श्रद्धालुओं को त्रिवेणी संग्रहालय के पास बने महाकाल लोक से प्रवेश दिया जाता है इसी प्रवेश द्वार के पास त्रिवेणी संग्रहालय के नजदीक एक अनोखे शिवलिंग का निर्माण किया गया है जिसमें 1500 से अधिक छोटे-छोटे शिवलिंग का निर्माण कर एक बड़े अनोखे शिवलिंग की आकृति बनाई गई है जिसे बनाने में काफी मेहनत लगी है।
शिवलिंग की आकृति छोटे-छोटे शिवलिंग से बनाकर खड़ा करने में ही तकरीबन 10 से 12 दिन का समय लगा है यह शिवलिंग त्रिवेणी संग्रहालय से प्रवेश करने पर श्रद्धालु इस अनोखे शिवलिंग की आकृति को निहार सकेंगे। गौरतलब है की उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के बाहर महाकाल महालोक का निर्माण किया गया है जिसका लोकार्पण करने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं आए थे और उन्होंने 11 अक्टूबर सन 2022 को शहरवासियों के साथ ही देशवासियों को महाकाल लोक की सौगात दी है।
ये भी पढ़े- Ujjain news: पतंगबाजी के शौकीन रहें सावधान, चाइना डोर को लेकर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला












Click it and Unblock the Notifications