Ujjain news: उज्जैन गौरव दिवस पर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 लाख दीपों से जगमगाएगी महाकाल नगरी
धार्मिक नगरी उज्जैन में गौरव दिवस पर दीपोत्सव की तैयारी शुरू हो गई है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने शनिवार को प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल स्थित सभाकक्ष में आने वाले दिनों में भव्य स्तर पर आयोजित किये जाने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों के सम्बन्ध में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की है।
बैठक में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, संजय अग्रवाल, रूप पमनानी, शोभाराम मालवीय, रवि वर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिक तथा नगर निगम आयुक्त आशीष पाठक, सीईओ यूडीए संदीप सोनी एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद थे।

बैठक में जानकारी दी गई कि, दीपोत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत इस वर्ष लगभग 30 लाख दीपकों को प्रज्वलित करते हुए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में उक्त आयोजन दर्ज किया जायेगा। बैठक में जानकारी दी गई कि पिछले वर्ष लगभग 18 लाख दीप प्रज्वलित किये गये थे। इस बार का लक्ष्य लगभग 30 लाख रखा गया है। बैठक में दीप प्रज्वलन क्षेत्र शिप्रा नदी के प्रमुख तटों के बारे में जानकारी दी गई।
बताया गया कि, इस बार अधिक संख्या के मद्देनजर दीप प्रज्वलन हेतु नये सेक्टर का आवंटन किये जाने की आवश्यकता होगी। दीपोत्सव के साथ अन्य आयोजन किये जाना भी प्रस्तावित है। इस कार्यक्रम में काफी संख्या में वॉलेंटियर्स की सहभागिता भी होगी। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि दीपोत्सव कार्यक्रम के आयोजन हेतु अभी से कार्य योजना बनाई जाये।
उज्जैन के लिए पिछले साल यानी 2023 में महाशिवरात्रि का दिन गौरव का दिन साबित हुआ था। 18 लाख 82 हजार 229 दीये जलाकर उज्जैन नम्बर वन बना था। कार्यक्रम का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हुआ था। शिव ज्योति अर्पणम नाम से आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत होने के बाद ड्रोन कैमरे से दीयों की गिनती की गई थी। घाटों की रोशनी बन्द कर दी गई थी, और दीपों की रोशनी से शिप्रा तट नहा उठा था। अधिकारियों की ओर से विश्व रिकार्ड का सर्टिफिकेट उस समय के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को सौंपा गया था।
ये भी पढ़े- Ujjain news: कुलसचिव की जगह अब कुलपति बंगले में बनेगा CM हाउस, इस कारण बदला आवास












Click it and Unblock the Notifications