Ujjain news: कुलसचिव की जगह अब कुलपति बंगले में बनेगा CM हाउस, इस कारण बदला आवास

राजधानी भोपाल के बाद अब धार्मिक नगरी उज्जैन में सीएम हाऊस बनाने की तैयारियां जोरो पर हैं, जहां अब तब कुलसचिव का जो बंगला सीएम मोहन यादव के लिए तैयार कराया जा रहा था, अब उसके स्थान पर कुलपति का बंगला सीएम आवास के लिए तैयार कराया जाएगा, जिसके चलते कुलपति ने अपना सामान अब कुलसचिव बंगले में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है।

इधर, सीएम मोहन यादव के लिए 8 कमरों वाला कुलपति का बंगला तैयार कराया जा रहा है, जिसका काम शुरू हो गया है। कुलपति से पहले कुल सचिव के बंगले को CM मोहन यादव के लिए तैयार किया जा रहा था, लेकिन कम जगह होने के चलते अब कुलपति के बंगले को तैयार करने का फैसला लिया गया है।

Ujjain

उज्जैन में होगा CM आवास

प्रदेश के मुखिया सीएम मोहन यादव पहले ऐसे सीएम हैं, जिनके दो सीएम आवास होंगे, जिसमें से एक आवास राजधानी भोपाल तो वहीं दूसरा आवास उज्जैन में होगा। सीएम आवास के लिए पहले कुलसचिव बंगले को तैयार कराया जा रहा था, लेकिन जगह कम होने और सुरक्षा की दृष्टि से कमजोर होने के चलते अधिकारियों ने इसके स्थान पर कुलपति के बंगले को सीएम आवास बनाने का फैसला लिया है। वहीं अब जल्द इस बंगले को तैयार करने का काम शुरू होगा, जिसके चलते कुलपति ने अपना सामान कुलसचिव के बंगले में शिफ्ट करने की तैयारी शुरू कर दी है।

CM आवास में होंगे 8 कमरे

पहले विक्रम विश्वविद्यालय के कुलसचिव का बंगला सीएम हाउस बनने वाला था। इसके लिए तैयारी भी हो गई थी। उस बंगले का रेनोवेशन भी करीब पूरा हो चूका था। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने बंगले का मौका मुआयना करने के बाद यह निर्णय लिया है कि सीएम का बंगला कुलपति निवास पर होगा और कोठी रोड स्थित कुलसचिव बंगले में कुलपति शिफ्ट होंगे। आदेश होते ही कुलपति अखिलेश कुमार पांडेय ने अपना सामान कुलसचिव के बंगले में शिफ्ट कर लिया है। अब जल्द ही कुलपति निवास के 8 कमरे एक हॉल और 1 किचन को रेनोवेट करके सीएम आवास में बदला जाएगा।

ये भी पढ़े- Ujjain news: उज्जैन को मिलेगी एयरपोर्ट की सौगात, क्या कुछ रहेगा खास, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+