मध्य प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, उज्जैन जिला कलेक्टर आशीष सिंह खुद PPE किट पहनकर उतरे मैदान में उतरे

मध्य प्रदेश में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, उज्जैन जिला कलेक्टर आशीष सिंह खुद PPE किट पहनकर उतरे मैदान में उतरे

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को फिर मैदान में उतरना पड़ा है। बुधवार को उन्होंने माधवनगर, चरक अस्पताल, आरडीगार्डी कोविड अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कोरोना मरीजों के बेहतर इलाज करने की व्यवस्था करने के निर्देश दिये और आश्वस्त किया कि ऑक्सीजन बेड की कमी नहीं आने दी जाएगी।

कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 123

कोरोना के पॉजिटिव मरीजों की संख्या 123

मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना पॉजीटिव केस बढ़ते जा रहे हैं। उज्जैन में सबसे अधिक 123 कोरोना के पॉजिटिव मरीज आने के बाद उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने कमान संभाली है आशीष सिंह ने सबसे पहले माधव नगर अस्पताल में पहुंचकर कोरोना से बचाओ के लिए पीपीई किट पहनी और अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा की। उज्जैन जिला कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि मरीजों के लिए ऑक्सीजन बेड की कमी को दूर करने के लिए नई रणनीति बनाई है। साथ ही कुछ मरीजों को देवास के अमलतास मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में भर्ती कराया जा रहा है।

मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे

मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे

बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते अब मरीजों को अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे हैं। शहर के सभी प्राइवेट अस्पताल में बेड फुल हो चुके हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए बुधवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने पीपीई किट पहनकर माधव नगर अस्पताल का भ्रमण किया औऱ डॉक्टर और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कोरोना मरीजों के बारे में जानकारी ली।

800 ऑक्सीजन बेड मौजूद है

800 ऑक्सीजन बेड मौजूद है

साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर रणनीति भी बनाई है। कलेक्टर के मुताबिक उज्जैन में फिलहाल 800 ऑक्सीजन बेड मौजूद है। लेकिन माधव नगर अस्पताल में सभी बेड फुल हैं। हालांकि 20 से 25 गंभीर मरीजों को देवास के अमलतास मेडिकल एवं रिसर्च सेंटर में भर्ती कराए जाने की तैयारी चल रही है।

ऑक्सीजन बेड की कमी नहीं आने दी जाएगी

ऑक्सीजन बेड की कमी नहीं आने दी जाएगी

इसके अलावा कुछ लोगों को पिछले तीन-चार दिन से फीवर नहीं आया है इसलिए उन्हें घर भेजा जाएगा। कलेक्टर ने बताया कि किसी भी स्थिति में ऑक्सीजन बेड की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि उज्जैन के माधव नगर आरडी गार्डी व चरक अस्पताल का भी निरीक्षण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+