Ujjain news: सूने घर में चोरों ने बोला धावा, CCTV में कैद हुई वारदात
(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)
उज्जैन के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र स्थित नागेश्वर धाम में रहने वाले शिक्षक दंपत्ति के घर का ताला खोलकर बदमाश 30 तोला सोने के आभूषण सहित 20 हजार रूपए लेकर फरार हुआ। दंपत्ति ने यह आभूषण पिछले 29 सालों में एक-एक कर जमा किए थे।
दंपति उज्जैन से 18 किलोमीटर दूर एक निजी स्कूल में शिक्षक के पद पर कार्यरत है। उन्होंने अपनी शादी से लेकर बच्चों के तोहफे के रूप में मिले गहने सहित बेटी की शादी के लिए बनवाए जेवर घर की पेटी में रखे थे। हालांकि चोरी करने वाला आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है।

कुछ इस तरह हुई वारदात
फरियादी डॉ. आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि घटना वाले दिन, अपनी पत्नी के साथ 9 अक्टूबर को उज्जैन से 18 किलोमीटर दूर बिछड़ोद गांव में एक स्कूल में अपनी ड्यूटी पर थे और उसी दिन दोपहर में बदमाश पैदल आया और घर के अंदर प्रवेश किया और उसने घर की खिड़की पर रखी चाबी को उठाया और ताला खोलकर पेटी में रखी सोने की रकम सहित 20 हजार लेकर फरार हो गया। बता दें की पति निजी स्कूल में प्रिंसिपल है, तो पत्नी शिक्षक के रूप में कार्य करती है। घटना वाले दिन भी दंपति स्कूल गए हुए थे।
चोरों ने किया हाथ साफ
शिक्षक दंपत्ति डॉ.राघवेंद्र-प्रतिमा द्विवेदी के घर 9 अक्टूबर को चोरी की वारदात हुई। घटना की जानकारी उन्हें 13 अक्टूबर को तब हुई जब पेटी में रखे आभूषण नहीं मिले। पति-पत्नी ने घर की सारी अलमारियां, लॉकर और तिजोरी चेक किए लेकिन आभूषण नहीं मिले। परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ के बाद भी आभूषण का पता नहीं चला। 14 अक्टूबर को उन्होंने पुलिस को वारदात की सूचना दी। इस पर पुलिस ने एक बार और घर में चेक करने का बोला। पिछले दिनों डॉ.द्विवेदी ने पड़ोस के सीसीटीवी फुटेज चेक कराएं, तब स्पष्ट हुआ कि घर में चोरी की वारदात हो गई है। सीसीटीवी में बदमाश चेहरे पर कपड़ा बांधे घर में घुसता दिखा।
ये भी पढ़े- Ujjain news: कलयुगी मां का कारनामा, 15 दिन की मासूम को ट्रेन में छोड़ हुई फरार












Click it and Unblock the Notifications