Ujjain news: कलयुगी मां का कारनामा, 15 दिन की मासूम को ट्रेन में छोड़ हुई फरार

(संवाद सूत्र: उज्जैन से विमल बैंडवाल)

मध्यप्रदेश के उज्जैन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया, यहां नर्मदा एक्सप्रेस में भोपाल से उज्जैन के बीच कोई 15 दिन की मासूम बच्ची को ट्रेन की बर्थ पर छोड़ गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सामने आया एक महिला बच्ची को गोद में लिए ट्रेन में चढ़ी है।

पुलिस महिला की तलाश में लग गई । 9 महीने अपने कोख में पालने के बाद मासूम को उसकी मां ट्रेन की बर्थ पर छोड़कर लापता हो गई। ममता को शर्मसार करने वाला यह कृत्य भोपाल से उज्जैन के बीच नर्मदा एक्सप्रेस ट्रेन में हुआ। ट्रेन भोपाल पहुंची तो यात्रियों ने मासूम को जीआरपी पुलिस के हवाले कर सुरक्षित किया।

Ujjain

कुछ ऐसा है मामला

उज्जैन जीआरपी की थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने जानकारी देते बताया कि, रविवार रात को ट्रेन क्रमांक 18233 नर्मदा एक्सप्रेस में सवार यात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन नंबर 182 पर कॉल कर जानकारी दी की ट्रेन के कोच S8 की बर्थ नंबर 56 पर एक मासूम बालिका को उसकी मां छोड़कर लापता हो गई है। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और ट्रेन के भोपाल पहुंचते ही भोपाल जीआरपी एसआई श्वेता सोमकुंवर टीम के साथ कोच में पहुंची और यात्रियों से पूछताछ की, जिसके बाद सामने आया कि बालिका को लेकर महिला उज्जैन स्टेशन से चढ़ी थी और टॉयलेट जाने का का कर ट्रेन से उतरकर लापता हो गई इसके बाद वापस नहीं लौटी। मामला उज्जैन जीआरपी से जुडा होने के कारण भोपाल में जीरो पर कायमी कर अपराध कायम किया गया और उज्जैन जीआरपी को ट्रांसफर किया गया।

जारी है मां की तलाश

उज्जैन जीआरपी टीआई ज्योति शर्मा के अनुसार मामले में धारा 317 का अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं बालिका के परिजनों का पता लगाने के लिए रेलवे स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए गए हैं। सीसीटीवी कैमरे चेक करने के दौरान एक महिला बालिका को गोद में लेकर प्लेटफार्म नंबर 6 पर ट्रेन के आसपास घूमती हुई दिखाई दी है, जिसमें चेहरा स्पष्ट हो रहा है। उसने सलवार सूट पहन रखा है। महिला की जानकारी जुटाई जा रही है। स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी चेक कर महिला के आने-जाने का रूट पता किया जा रहा है। जिससे यह पता लग सके की महिला कहां से उज्जैन आई थी।

ये भी पढ़े- Mahakal मंदिर में भस्म आरती की दलाली करते दो युवक पकड़ाए, हो सकता है बड़ी चैन का खुलासा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+