Ujjain news: माकड़ोन में लगेगी दोनों महापुरुषों की प्रतिमा, बैठक में हुआ समझौता
Ujjain में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा की मौजूदगी में रविवार को प्रशासनिक संकुल भवन के द्वितीय तल स्थित सभा कक्ष में गत दिनों माकड़ोन में हुई घटना से संबंधित दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों के साथ समन्वय बैठक आयोजित की गई।
बैठक में कलेक्टर सिंह ने दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों को अपनी बात रखने के लिए कहा। दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों द्वारा गत दिनों माकड़ोन में हुई घटना पर दुःख व्यक्त किया गया। साथ ही दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों द्वारा भविष्य में माकड़ोन में शांति और आपसी सामंजस्य बनाए रखने का आश्वासन भी दिया गया।

इसके अलावा आपसी समन्वय से यह निर्णय लिया गया कि माकड़ोन में सरदार पटेल और डॉ.अंबेडकर दोनों की मूर्तियां पुनः स्थापित की जाएंगी । सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पुनः उसी स्थान पर स्थापित की जाएगी, इसके अतिरिक्त माकड़ोन के बस स्टैंड पर डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की मूर्ति भी स्थापित की जाएगी। पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों से कहा कि, आने वाले समय में गत दिनों हुई घटना के लिए जिम्मेदार शरारती तत्वों और वैमनस्य फैलाने वाले लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उनके नाम दोनों पक्षों द्वारा पुलिस विभाग को प्रदान किए जाएं।
बैठक में जानकारी दी गई कि, पुलिस द्वारा माकड़ोन में निरंतर पेट्रोलिंग की जा रही है। दोनों पक्ष पुलिस विभाग और प्रशासन को सहयोग प्रदान करें। जिन प्रकरणों में विवेचना चल रही है उनमें नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए एडिशनल एसपी नितेश भार्गव को नियुक्त किया गया है। वे माकड़ोन में उपस्थित रहेंगे। आने वाले समय में माकड़ौन में स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। माकड़ौन में मूर्ति की स्थापना की प्रक्रिया प्रशासन की ओर से नियमानुसार की जाएगी। बैठक में दोनों पक्षों के प्रतिनिधियों द्वारा एक दूसरे को पुष्प माला पहनाई गई तथा विवाद के अंत की घोषणा की गई।
ये भी पढ़े- Ujjain news: माकड़ोन में मूर्ति हटाने पर दो पक्षों में विवाद, जिम्मेदारों पर गिरी गाज
-
Petrol Panic in Bhopal: क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? भोपाल में लगी लंबी कतारें—जानिए हकीकत क्या है -
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Bhopal Accident: भोपाल में देर रात क्या हुआ? बैरसिया रोड पर भीषण टक्कर में 3 युवकों की मौत, जानिए पूरा हादसा -
MP Board 5th-8th Result 2026: आपका रिजल्ट कैसा रहा? 95% तक पासिंग, QR कोड से तुरंत चेक करें पूरा रिजल्ट -
MP Board 8th Result 2026: एमपी बोर्ड ने जारी किया 8वीं का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से ऐसे चेक करें स्कोरकार्ड -
शिवपुरी में बना देश का सबसे बड़ा मेडिकल कैंप! क्या आपको मिला फायदा? ‘इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स’ में दर्ज -
क्या हाईवे पर हर बार देना पड़ता है ‘एंट्री चार्ज’? जबलपुर में RTO रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा, जानिए पूरा मामला -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications