Ujjain में लीजिए Sky diving festival का मजा, इस दिन से होगी शुरुआत

उज्जैन के दताना एयरस्ट्रिप पर होने जा रही है। प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए स्काई डाइविंग फेस्टिवल का समापन 15 जनवरी को होगा।

ujjain

मध्य प्रदेश में स्काई डाइविंग फेस्टिवल के दूसरे संस्करण की शुरुआत 5 जनवरी 2023 से उज्जैन के दताना एयरस्ट्रिप पर होने जा रही है। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए शुरू किए गए स्काई डाइविंग फेस्टिवल का समापन 15 जनवरी को होगा। प्रवासी भारतीय सम्मेलन, ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट एवं जी-20 सम्मेलन के लिए प्रदेश में मौजूद रहने वाले अतिथि भी इस एडवेंचर गतिविधि का आनंद ले सकेंगे। इसका संचालन DGCA एवं USPA प्रमाणित संस्था "स्काई-हाई इंडिया" द्वारा किया जा रहा है। स्काई डाइविंग करने का समय सुबह 8 से शाम 5 बजे तक है। बुकिंग www.skyhighindia.com पर की जा सकती है।

तैयारियों का सिलसिला जारी

प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति और प्रबंध संचालक, मप्र टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने कहा, 'स्काई डाइविंग फेस्टिवल का पहला संस्करण सफल रहा था। सभी बुकिंग स्लॉट बुक हो चुके थे। इसी को देखते हुए अब दूसरे संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उज्जैन में उच्च मानकों के साथ प्रशिक्षित कर्मियों की मदद से रोमांच प्रेमी स्काई डाइविंग का आनंद ले सकेंगे। वे 10 हजार फीट की ऊंचाई से महाकाल की नगरी को देखने का रोमांच प्राप्त करेंगे'। कुल मिलाकर देखा जाए तो मध्यप्रदेश में प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां जारी हैं, जहां इसे लेकर लगातार तैयारियों का सिलसिला तेज होता चला जा रहा है।

प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारी

मध्यप्रदेश में इन दिनों प्रवासी भारतीय सम्मेलन और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर तैयारियां जारी हैं, जहां इसी के अंतर्गत लगातार प्रवासी भारतीय मेहमानों को अच्छी सुविधाएं देने और एडवेंचर का आनंद दिलाने के लिए अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। इंदौर आने वाले प्रवासी में धार्मिक नगरी उज्जैन भी जाएंगे, जहां वे भगवान महाकालेश्वर का दर्शन करने के साथ ही अलग-अलग तरह के कार्यक्रमों में शामिल हो सकते हैं ,जिसे लेकर अब तैयारियों का सिलसिला तेज होता चला जा रहा है।

ये भी पढ़े- New year 2023 : सियासत के लिहाज से खास रहेगा नया साल, Congress चलाएगी 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+