New year 2023 : सियासत के लिहाज से खास रहेगा नया साल, Congress चलाएगी 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान
कांग्रेस आगामी 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने का खास प्लान तैयार कर रही है। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस कॉन्फिडेंस में नजर आ रही है.

साल 2023 का आगमन हो चुका है, और अब साल 2023 में मध्यप्रदेश सियासत के लिहाज से कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों का साक्षी बनने जा रहा है, जहां साल 2023 के आखिर में मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने की संभावना जताई जा रही है, तो वहीं इससे पहले बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दल अपने-अपने मिशन को कामयाब बनाने का प्रयास कर रहे हैं। मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा के बहाने अपना अच्छा खासा दम दिखाया तो वहीं अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने की तैयारी में जुटी हुई नजर आ रही है।

कांग्रेस कॉन्फिडेंस में नजर आ रही
भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद अब मध्यप्रदेश में कांग्रेस कॉन्फिडेंस में नजर आ रही है, यही कारण है की अब कांग्रेस आगामी 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू करने का खास प्लान तैयार कर रही है। इसी अभियान से जुड़ी एक महत्वपूर्ण बैठक गांधी भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित की गई थी, जिसमें दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को जिले में सफल बनाने का खास प्लान तैयार किया था।

भारत जोड़ो यात्रा को मिली सफलता
कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा लेकर मध्यप्रदेश आए थे, जहां उन्होंने बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंट्री करते हुए खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर मालवा जैसे इलाकों में अपना दम खम दिखाया था। बुरहानपुर से मध्य प्रदेश में एंट्री करने वाली भारत जोड़ो यात्रा ने मध्य प्रदेश के तमाम उन जिलों को कवर किया था, जहां बीजेपी का अच्छा खासा वर्चस्व माना जाता है। वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के बहाने कांग्रेस ने इन जिलों में अपना दम खम दिखाने का पूरा प्रयास किया था। साल 2023 में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिसको देखते हुए राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

इसलिए खास है कांग्रेस का अभियान
कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान पर एक नजर डालें तो यह अभियान सियासत के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है। मध्य प्रदेश के हर जिले और बूथ स्तर तक चलने वाले इस अभियान में कांग्रेस कार्यकर्ता अपना अच्छा खासा दम दिखाएंगे तो वहीं मिशन 2023 से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर भी संगठन को मजबूत करने में इस अभियान का सहारा लेंगे। इसी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ता एक सूत्र में बंधने का काम भी इस अभियान के जरिए करने जाएंगे, जिसके बाद कांग्रेस साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी को अच्छी-खासी टक्कर देती नजर आएगी।
ये भी पढ़े- New year 2023 : Indore छुएगा स्वच्छता का सातवां आसमान, नए साल में नया संकल्प












Click it and Unblock the Notifications