Ujjain: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों का आगाज, प्रयागराज कुंभ की तर्ज पर क्या रहेगा खास, जानिए
मध्यप्रदेश के उज्जैन में सोमवार को उज्जैन विकास प्राधिकरण के संचालक मंडल की बैठक संभागायुक्त एवं प्राधिकरण अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
सिंहस्थ कुंभ हमारी धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना का अमृत महाप्रसंग है। मान्यता है कि समुद्र मंथन के पश्चात अमृत कलश (कुम्भ) से बंद छलकने के समय जिन राशियों में सूर्य, चंद्र एवं गुरु की स्थिति उस विशिष्ट योग के अवसर पर रहती है तभी वहां कुम्भ पर्व (हरिद्वार, प्रयागराज, जज्जैन, नासिक) आयोजित होता है।

उज्जैन में क्षिप्रा नदी के तट पर मेष राशि पर सूर्य, सिंह राशि पर गुरु आने पर सिंहस्थ कुम्भ आयोजित होता है। चूंकि उज्जैन का कुम्भ सिंह राशि पर बृहस्पति आने पर आयोजित होता है इसलिए यहां के पर्व को सिंहस्थ कहा जाता है। आगामी 2028 में उज्जैन में माह अप्रैल में सिंहस्थ का आयोजन होना है।
उज्जैन शहर में विगत वर्षों में आयोजित सभी सिंहस्थ पर्यो के दौरान सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में सम्मिलित निजी भूमियों का एक वर्ष हेतु अधिग्रहण किया जाकर अस्थायी विकास जैसे कच्ची सडके, जलप्रदाय पाईप लाईन, सीवर लाईन, विद्युतीकरण, लाईटिंग, आदि अधोसंरचना के कार्य किये जाते है। सिंहस्थ 2016 के दौरान लगभग 3061 हेक्टेयर भूमि पर अस्थायी अधोसंरचना का कार्य किया गया था जिस पर लगभग रु 650 करोड का व्यय हुआ था। सिंहस्थ आयोजन पश्चात सभी अस्थायी निर्माण हटा दिये जाते है।
सिंहस्थ 2016 में लगभग 7 करोड़ श्रद्धालुओं का आगमन हुआ था। आगामी सिंहस्थ 2028 में पहले से कहीं अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। सम्पूर्ण सिंहस्थ क्षेत्र में अस्थायी के स्थान पर स्थायी अधोसंरचना का विकास किया जावेगा। सिंहस्थ 2028 अंतर्गत गठित मंत्रीमंडल उपसमिति की बैठक दिनाक 10.9.2024 में निर्णय लिया गया कि उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में टीपीएस के माध्यम से योजना बनाये जाने का निर्णय लिया गया है।
म.प्र. शासन के निर्णय अनुसार सम्पूर्ण मेला क्षेत्र का उज्जैन विकास प्राधिकरण के माध्यम से नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 की धारा 49 एवं 50 के प्रावधानों अनुसार नगर विकास योजना लैंड पूलिंग योजना) तथा मास्टर प्लान 2035 के माध्यम से एकीकृत प्लान तैयार किया जा रहा है।
सिंहस्थ मेले के दौरान आने वाले अखाड़ों, आश्रमों, अद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अस्थायी संरचना के स्थान पर स्थायी अधोसंरचना के रूप में रोड, जल प्रदाय एवं सीवर लाईन, विद्युत व्यवस्था, गार्डन इत्यादि का पक्का निर्माण किया जाकर विकास किया जाना प्रस्तावित है।
सिंहस्थ 2028 के पूर्व सम्पूर्ण मेला क्षेत्र में स्थायी अधोसंरचना जैसे मुख्यतः रोड जलप्रदाय, सीवर लाईन, विद्युतीकरण, गार्डन आदि निमाण हो जायेंगे। सिंहस्थ के दौरान आने वाले करोडो करोडो श्रद्धालुओं को सुगमता के साथ सिंहस्थ क्षेत्र में सम्पूर्ण सुविधाएँ उपलब्ध हो सकेगी। अखाडो, आश्रमों, धार्मिक संस्थाओं, सामाजिक संस्थाओं द्वारा इस क्षेत्र में निर्माण प्रारंभ हो सकेंगें तथा सम्पूर्ण सिंहस्थ क्षेत्र नगर विकास योजना के मक्रयम से उज्जैन शहर को धार्मिक नगरी के रूप में आकार ले सकेगा।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा पावर पाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से सम्पूर्ण योजना का विस्तृत प्रस्तुतीकरण संबालक मंडल के समक्ष किया गया। संचालक मंडल द्वारा सिंहस्थ मेला क्षेत्र में को चार भागों में विभाजित कर कार्य सुविधा, नियोजन एवं क्रियान्वयन की दृष्टि से टीडीएस & टी डी. एस. टी. डी एस 10. टी. की एस 11 अनुसार नगर विकास योजना को चार भागों में लगभग 2378 है भूमि पर लेंड पूलिंग के माध्यम से योजना बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई।
साथ ही नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 को प्रावधानों के तहत नगर विकास योजना के नियोजन हेतु धारा 50 (1) की स्वीकृति प्रदान कर मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अग्रिम कार्यवाही हेतु अधिकृत किया गया। उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा नगर विकास योजना बनने के पश्चात सम्पूर्ण सिंहस्थ क्षेत्र में आर.सी.सी की चौडी और पक्की सडके, जल प्रदाय लाईन, सीवर लाईन, विद्युतीकरण, चौराहों का विकास, पार्को का विकास, वृहद स्वागत द्वार, गृहद पार्किंग का स्थायी निर्माण किया जावेगा।
ये भी पढ़े- Ujjain: 'जब तक वे नहीं चाहते, तब तक दर्शन नहीं होते...', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किए महाकाल दर्शन
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
PBKS vs GT: अर्शदीप का खौफनाक ओवर, 11 गेंदों में लुटाए रन, बनाया IPL का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications