Ujjain: 'जब तक वे नहीं चाहते, तब तक दर्शन नहीं होते...', रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किए महाकाल दर्शन
मध्यप्रदेश के उज्जैन में भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान विश्वशांति हेतु श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन-पूजन किये।
पूजन मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा व। आशीष पुजारी द्वारा सम्पन्न करवाया गया। इस दौरान संजय पुजारी, दिलीप पुजारी, प्रमोद पुजारी आदि उपस्तिथ थे। इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध उज्जैन प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा सिंह का शाल, स्मृति चिन्ह व प्रसाद देकर सम्मान किया गया।

राजनाथ सिंह ने कही ये बात
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि, लंबे समय से महाकाल दर्शन की इच्छा थी, लेकिन आप जानते हैं कि, जब तक महाकाल चाहते नहीं है, तब तक उनके दर्शन नहीं कर सकते, उनकी कृपा हुई, और उनके चरणों में मस्तक टेकने का अवसर प्रदान हुआ है। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, उषा ठाकुर, कलावती यादव सभापति नगर पालिक निगम, आयुक्त संजय गुप्ता, डी. आई. जी. नवनीत भसीन, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, जिला अध्यक्ष विवेक जोशी एवम बहादुर सिंह बोरमुंडला आदि उपस्थित थे।
नंदी हॉल में बैठकर लगाया ध्यान
महाकाल मंदिर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भगवान महाकाल का ध्यान लगाए, जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाया है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन करने के साथ-साथ भगवान से प्रार्थना की है। मध्य प्रदेश दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन किए हैं। इससे पहले राजनाथ सिंह इंदौर और महू में अलग-अलग कार्यक्रमों का हिस्सा बने थे, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ तमाम जनप्रतिनिधि और BJP के नेता नजर आ रहे थे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो मध्यप्रदेश के उज्जैन में भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं थल सेना अध्यक्ष उपेंद्र द्विवेदी ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान विश्वशांति हेतु श्री महाकालेश्वर भगवान जी के दर्शन-पूजन किये।
ये भी पढ़े- Ujjain: नए साल पर करना है महाकाल दर्शन, तो इन बातों का रखें ध्यान, ऐसा है व्यवस्था प्लान












Click it and Unblock the Notifications