Ujjain News: महाकाल की महिमा देख भक्त चौंके, चमचमाता हुआ मुकुट किया भेंट
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को राजस्थान के अलवर से पधारे भक्त डॉ. आरती यादव व डॉ.नरवीर यादव द्वारा 01 नग रजत (चांदी) का छत्र भेंट किया गया। जिनका कुल वजन लगभग 1.059 ग्राम है, जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के आशीष दुबे द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर नई दिल्ली के पास गुरुग्राम के श्री राकेश आनंद भस्मार्ती में सम्मिलित हुए। भस्मार्ती उपरान्त श्री आनंद द्वारा पुरोहित श्री योगेश शर्मा की प्रेरणा से रुपये 03 लाख 75 हजार की नगद राशि भेट की गई। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के भस्म आरती प्रभारी रितेश शर्मा द्वारा दानदाता को रसीद प्रदान कर उनका सम्मान किया गया।

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को महाराष्ट्र औरंगाबाद से पधारे भक्त गौरव मालपानी द्वारा पं. रमाकांत जोशी की प्रेरणा से 01 नग चांदी का मुकुट भेट किया, जिसका वजन लगभग 3400 ग्राम है।
जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रभारी श्री राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा द्वारा दी गई।
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में झारखंड के हज़ारी बाग से पधारे साहेब सोनी ने पुरोहित नवीनत शर्मा व रूपम शर्मा की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को 1 नग चांदी का मुकुट मय 02 नग नाग कुंडल सहित भेट किया। जिसका कुल वजन 4007 ग्राम है।
इसके अतिरिक्त उत्तरप्रदेश के मेरठ के मनीष विज द्वारा पुरोहित आदेश शर्मा की प्रेरणा से 01 नग मुकुट दान में प्राप्त हुआ, जिसका वजन 488.000 ग्राम है।
जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा दोनों दानदाता से प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।
ये भी पढ़े- Mahakal को भक्त ने भेंट किया चांदी का चमचमाता मुकुट, जिसने देखा वो देखता ही रह गया












Click it and Unblock the Notifications