Mahakal को भक्त ने भेंट किया चांदी का चमचमाता मुकुट, जिसने देखा वो देखता ही रह गया
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्री महाकालेश्वर भगवान को महाराष्ट्र औरंगाबाद से पधारे भक्त गौरव मालपानी द्वारा पं. रमाकांत जोशी की प्रेरणा से 01 नग चांदी का मुकुट भेट किया, जिसका वजन लगभग 3400 ग्राम है।
जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति की कोठार शाखा द्वारा दी गई।

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में झारखंड के हज़ारी बाग से पधारे साहेब सोनी ने पुरोहित नवीनत शर्मा व रूपम शर्मा की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को 1 नग चांदी का मुकुट मय 02 नग नाग कुंडल सहित भेट किया। जिसका कुल वजन 4007 ग्राम है।
इसके अतिरिक्त उत्तरप्रदेश के मेरठ के मनीष विज द्वारा पुरोहित आदेश शर्मा की प्रेरणा से 01 नग मुकुट दान में प्राप्त हुआ, जिसका वजन 488.000 ग्राम है।
जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के दर्शन व्यवस्था प्रभारी राकेश श्रीवास्तव द्वारा दोनों दानदाता से प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में मुम्बई निवासी कन्नू भाई पुरुषोत्तम मर्चेंट द्वारा श्री महाकालेश्वर मंदिर में चल रहे विकास कार्य हेतु रुपये 03 लाख की राशि का चेक प्रदान किया गया। युवा मोर्चा कोषाध्यक्ष मेहुल वेद की उपस्थिति में मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ को चेक भेट किया गया। मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा दानदाता का विधिवत संम्मान किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल, प्रशांत त्रिपाठी उपस्थित थे।
उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में सागर की शिवाय बिल्डर्स एन्ड डेवलपर्स फर्म द्वारा संजय पुजारी (टोनी गुरु) की प्रेरणा से भगवान श्री महाकालेश्वर जी को 01 नग चांदी का छत्र भेंट किया गया। जिनका कुल वजन 2112.800 ग्राम है।
जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रभारी अधिकारी दर्शन व्यवस्था राकेश श्रीवास्तव द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल की महिमा देख भक्त चौंके, लाखों का दिया दान












Click it and Unblock the Notifications