Mahakal को भक्त ने भेंट किया चमचमाता स्वर्ण मुकुट, कीमत जान हर कोई चौंका

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुजरात के सूरत से पधारे श्री महाकालेश्वर भगवान के भक्त व उज्जैन के संत भगवान शरण बापू जी के शिष्य जितेन्द्र सिंह ने श्री महाकालेश्वर जी को रजत मुकुट (गोल्डन पाँलिश किया) अर्पित किया। जिसका वजन 1040 ग्राम है। पूजन पुरोहित पं.पियूष चतुर्वेदी, पं. विपुल चतुर्वेदी द्वारा संपन्न करवाया।

श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से प्रभारी अधिकारी दर्शन व्यवस्था राकेश श्रीवास्तव द्वारा रजत मुकुट प्राप्त कर दानदाता को विधिवत रसीद, दुपट्टा व प्रसाद भेट कर सम्मान किया।

Ujjain

इसी प्रकार उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद से दर्शन हेतु पधारी जूना अखाड़ा की साध्वी कंचनगिरी द्वारा श्री महाकालेश्वर भगवान को 01 नग मुकुट व 01 नग बिल्वपत्र अर्पित किया गया। जिसका कुल वजन 305.6 ग्राम है। जिसे मंदिर प्रबंध समिति द्वारा प्राप्त कर विधिवत रसीद प्रदान की गई ।

बाबा के भक्त द्वारा चांदी का छत्र दान में प्राप्त

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में देहरादून से आये भक्त सुभाषचंद्र शर्मा द्वारा भगवान श्री महाकालेश्वर को मंदिर के पुरोहित नवनीत शर्मा, रूपम शर्मा की प्रेरणा से 843.400 ग्राम चांदी का छत्र दान किया गया। जिसे श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के भस्मार्ती व्यवस्था प्रभारी अधिकारी आशीष दुबे द्वारा प्राप्त पर दानदाता का सम्मान किया जाकर विधिवत रसीद प्रदान की गई। यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के कोठार शाखा के कोठारी मनीष पांचाल द्वारा दी गई।

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर भगवान के भक्त उज्जैन निवासी पवन विश्वकर्मा मित्र मंडल राजेश श्रीवास्तव, योगेश अग्रवाल, हरीश देवनानी द्वारा 4 टेंट जेंबो कूलर बाबा महाकाल के चरणों में अर्पित किए। महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा सभी दानदाताओं को विधिवत रसीद प्रदान कर सम्मान किया गया। कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन के संत भगवान शरण बापू जी के शिष्य जितेन्द्र सिंह ने श्री महाकालेश्वर जी को रजत मुकुट (गोल्डन पाँलिश किया) अर्पित किया।

ये भी पढ़े- Mahakal मंदिर में मारपीट करने वालों पर एक्शन, सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालुओं को मिली सजा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+