Mahakal मंदिर में मारपीट करने वालों पर एक्शन, सुरक्षाकर्मी और श्रद्धालुओं को मिली सजा

उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में दिनांक 29 मई को रात्रि 10 बजे पश्चात शंख द्वार के समीप कोठार गेट का वीडियो वायरल हुआ। उक्त संबंध में CCTV फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें यात्रियों द्वारा उक्त द्वार से जबरजस्ती मंदिर में प्रवेश करने का प्रयास किया गया। उनको रोकने पर यात्रियों व सुरक्षाकर्मियों द्वारा आपस मे मार-पीट की गई।

जिसमें प्रथम दृष्ट्या सुरक्षाकर्मी गोपाल सिंह एवं बलराम सिंह को श्रद्धालु के साथ मारपीट करना पाया गया। साथ ही फुटेज के अवलोकन के आधार पर निरीक्षक निर्माल्य द्वार व सुरक्षाकर्मियों को भी निलंबित किया गया। फुटेज में यात्रियों द्वारा भी अभद्रता पूर्ण व्यवहार किया गया है। जिसके अनुसार यात्रियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

Ujjain

धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में लगातार विवाद के मामले सामने आ रहे हैं, जहां अब एक बार फिर दर्शन को लेकर श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों में विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि, श्रद्धालु दर्शन के लिए लाइन में लगे थे तभी उस वक्त कुछ VIP श्रद्धालुओं के दर्शन को लेकर हंगामा हो गया था, जहां VIP दर्शन पर दर्शनार्थियों ने आपत्ति जताई थी।

VIP श्रद्धालुओं के दर्शन को लेकर आपत्ती जताते ही सुरक्षा कर्मियों ने इसका विरोध किया, जिसके चलते मारपीट हो गई थी, जहां श्रद्धालुओं और सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंदिर प्रबंधन समिति और प्रशासन इस पर कार्रवाई की बात करता नजर आ रहा था।

जानकारी के मुताबिक महाकाल मंदिर से लगातार दर्शन को लेकर विवाद के मामले सामने आ रहे हैं, जहां दर्शनार्थी और सुरक्षा कर्मियों के बीच अक्सर मारपीट की घटना सामने आती है। वहीं अब एक बार फिर दर्शन को लेकर हुए बवाल ने महाकाल मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह लगा दिए हैं, जहां अब इस तरह की हरकत करने वालों पर मंदिर प्रबंधन समिति और प्रशासन कब तक कार्रवाई करता है। ये देखने वाली बात होगी, लेकिन लगातार हो रहे महाकाल मंदिर में विवाद के चलते महाकाल मंदिर की प्रतिष्ठा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल मंदिर में दर्शन के लिए विवाद, श्रद्धालु और सुरक्षाकर्मी भिड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+