MP news: शादी में स्लिम दिखने की जिद लड़की को पड़ी भारी, वेट लॉस सर्जरी के दौरान गई जान
लड़की अपने बड़े हुए वजन को लेकर अक्सर परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने अपनी वेट लॉस सर्जरी कराने का फैसला लिया, सर्जरी के दौरान युवती की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई।

Recommended Video

प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां राजधानी भोपाल की रहने वाली लड़की अपने बड़े हुए वजन को लेकर अक्सर परेशान रहती थी। इसी के चलते उसने अपनी वेट लॉस सर्जरी कराने का फैसला लिया, जहां वेट लॉस सर्जरी के दौरान युवती की तबीयत अचानक बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। उधर, परिजनों ने आरोप लगाया है कि सर्जरी के दौरान लड़की की मौत हुई है तो वहीं सर्जरी करने वाले डॉक्टरों का कहना है कि सर्जरी ऑपरेशन से पहले ही लड़की को हार्ट अटैक आया था, जिससे उसकी जान चली गई। वहीं लड़की के परिजनों ने जनसुनवाई में पहुंचकर डॉक्टर और उसके स्टाफ के खिलाफ शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कुछ ऐसा ही पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा मामला प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर का है, जहां 2 मई को इंदौर के एक अस्पताल में राजधानी भोपाल की रहने वाली लड़की ने दम तोड़ दिया। लड़की के दम तोड़ने के बाद लड़की के परिजनों ने अस्पताल स्टाफ पर आरोप लगाते हुए सर्जरी के दौरान लड़की की मौत होने की बात कही है। परिजनों का आरोप है कि, लड़की शादी से पहले सुंदर और दुबला देखना चाहती थी, जिसके लिए उसने इंटरनेट की सहायता से इंदौर के एक हॉस्पिटल का नंबर निकाला था, जहां वे लगातार डॉक्टर के संपर्क में थी। लड़की ने डॉक्टर से सर्जरी को लेकर जानकारी निकाली थी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर और उनके स्टाफ द्वारा लगातार लड़की को सर्जरी के लिए उकसाया जा रहा था, जिसके बाद लड़की सर्जरी के लिए अस्पताल पहुंची थी, जहां उसकी मौत हो गई।
2 महीने बाद होनी थी शादी
लड़की के परिजनों ने बताया कि, 2 महीने बाद लड़की की शादी होनी थी। लड़की बैंक में ट्रेनर का काम करती थी। लड़की घर में अकेली कमाने वाली थी। लड़की की मां ने बताया कि, लड़की ने सर्जरी से पहले उनसे भी बातचीत की थी, जिसके बाद मां ने लड़की को डॉक्टर के पास जाकर सर्जरी की जानकारी लेने की बात कही थी। लड़की ने मां को बताया था कि पहले केवल जांच होगी, उसके बाद सर्जरी होगी। साथ ही लड़की ने यह भी कहा था कि सर्जरी में कोई रिस्क होगी तो वह ऑपरेशन के लिए मना कर देगी, लेकिन अस्पताल की ओर से लगातार फोन कॉल आने के बाद जब लड़की सर्जरी के लिए पहुंची तो ऑपरेशन के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वहीं अब इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत परिजनों ने जनसुनवाई में की है।
ये भी पढ़े- Love affair: दो बच्चों की मां को आसिफ ने प्रेम जाल में फंसाया, बार-बार संबंध बनाने के लिए करता था परेशान












Click it and Unblock the Notifications