Love affair: दो बच्चों की मां को आसिफ ने प्रेम जाल में फंसाया, बार-बार संबंध बनाने के लिए करता था परेशान

इंदौर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर आसिफ नामक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

indore

Recommended Video

    उज्जैन: फर्जी थाना प्रभारी ने महिला को लगाया फोन, बोला- अपना फोटो सेंड करो

    प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है, जहां राऊ पुलिस ने महिला की शिकायत पर आसिफ नामक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दरअसल, महिला की पहचान आरोपी आसिफ से बस में आने जाने के दौरान हुई थी, जहां महिला जिस बस में रोजाना सफर करती थी आरोपी आसिफ उसी बस में कंडेक्टर का काम करता था, जहां उसने पहले तो महिला से दोस्ती बढ़ाई और फिर प्रेम जाल में फंसाकर गलत काम करने लगा, इतना ही नहीं आरोपी आसिफ उसे बार बार गलत काम करने के लिए परेशान करता था, जिससे परेशान होकर महिला ने आरोपी आसिफ के खिलाफ पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

    कुछ ऐसा है मामला

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, महिला इंदौर के राऊ की एक टाउनशिप की रहने वाली है, जहां महिला की दो बेटियां भी है। महिला का पति इंदौर में नौकरी करता है। महिला बड़वानी की रहने वाली है। इस दौरान इंदौर से बड़वानी आने-जाने के दौरान महिला की पहचान बस कंडक्टर आसिफ से हुई थी। आसिफ ने महिला को बस में आगे आगे की सीट देने का लालच दिया, और महिला का नंबर ले लिया, जिसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात होने लगी, जहां यह बात धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। वहीं इसके बाद मौका पाकर आरोपी आसिफ महिला के घर पहुंचा और जबरजस्ती संबंध बनाए। वहीं इसके बाद आरोपी आसिफ लगातार महिला पर संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा, जिससे परेशान होकर महिला ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

    आरोपी ने महिला को धमकाया

    महिला ने बताया कि, उसकी शादी को 7 साल हो गए हैं, जहां में महिला के 2 बच्चे भी हैं। वहीं उसका पति इंदौर में नौकरी करता है, जिसके चलते उसका इंदौर से बड़वानी आना-जाना लगा रहता था। इस बीच उसकी दोस्ती बस कंडक्टर आसिफ से हो गई, जिसके बाद आसिफ ने महिला के घर आकर जबरदस्ती संबंध बनाएं। इतना ही नहीं आसिफ ने महिला को धमकी दी कि यदि उसने यह बात किसी को बताई तो वह उसके पति और बच्चियों को नुकसान पहुंचा देगा। वहीं आसिफ की हरकतें लगातार बढ़ती चली गई, जहां आसिफ लगातार महिला पर संबंध बनाने को लेकर दबाव बनाने लगा। आसिफ की हरकतों से महिला काफी डर गई थी, जिसके बाद महिला अपने मायके बड़वानी चले गई, यहां उसने अपनी मां को आसिफ की हरकतों के बारे में जानकारी दी, जिसके बाद महिला की मां ने हिम्मत दिखाते हुए स्थानीय थाने में आसिफ के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। वहीं अब स्थानीय पुलिस ने मामला राऊ पुलिस को भेज दिया है, जिसके बाद राऊ पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    ये भी पढ़े- Ujjain news: मनचले ने फर्जी TI बनकर शादीशुदा महिला को लगाया फोन, बोला- फोटो भेजो वरना बेटी को उठा लूंगा

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+