Video : सावन के दूसरे सोमवार पर बाबा महाकाल की भस्मारती, कीजिए मनमोहक श्रृंगार के दर्शन

उज्जैन, 25 जुलाई: सावन माह के दूसरे सोमवार पर भगवान भोलेनाथ के भक्तों में हर्षोल्लास है, जहां भक्त भगवान भोलेनाथ की मंदिर पहुंचकर पूजन अर्चन कर रहे हैं, तो वहीं रिमझिम फुहारों के बीच सावन माह के पहले सोमवार पर धार्मिक नगरी उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने मिल रही है। राजाधिराज भगवान महाकालेश्वर का आकर्षक श्रृंगार सावन माह के पहले सोमवार पर किया गया है। सबसे पहले सुबह 4 बजे बाबा महाकाल की भस्म आरती की गई, जिसके बाद भगवान महाकालेश्वर का श्रृंगार हुआ।

भक्त कर रहे बाबा महाकाल के दर्शन

भक्त कर रहे बाबा महाकाल के दर्शन

सावन माह में बाबा महाकालेश्वर के दर्शन करने देश ही नहीं बल्कि विदेश से भी भक्त धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं, इसी को देखते हुए प्रशासन ने अलग तरह की व्यवस्था ही की हुई है। दर्शनार्थियों को किसी तरह की कोई भी दिक्कत का सामना ना करना पड़े, इसको लेकर भी मंदिर प्रबंधन अलर्ट नजर आ रहा है। कुल मिलाकर देखा जाए तो कोरोना काल के बाद भक्तों में सावन माह को लेकर अलग उत्साह नजर आ रहा है।

Recommended Video

    Sawan Second Monday 2022: Ujjain के महाकाल मंदिर में हुई भस्म आरती | वनइंडिया हिंदी |*Religion
    मंदिर परिसर में विशेष साज-सज्जा

    मंदिर परिसर में विशेष साज-सज्जा

    सावन माह को देखते हुए मंदिर प्रबंधन समिति ने बाबा महाकालेश्वर मंदिर में विशेष साज-सज्जा की हुई है, साथ ही मंदिर में वह सभी व्यवस्थाएं की गई है, जिसके चलते दर्शनार्थियों को बाबा महाकाल के सुगम दर्शन प्राप्त हो सके। सावन माह से पहले ही मंदिर परिसर में साफ-सफाई और रंग रोगन का कार्य भी संपन्न कर लिया गया था। साथ ही सोमवार को निकलने वाली बाबा महाकाल की दूसरी सवारी को लेकर भी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

    दूसरे सोमवार पर निकलेगी सवारी

    दूसरे सोमवार पर निकलेगी सवारी

    सावन और भादौ मास के प्रत्येक सोमवार को बाबा महाकाल नगर भ्रमण पर निकलते हैं, जहां वे अपनी प्रजा का हाल जानते हैं। चांदी की पालकी में सवार होकर जैसे ही बाबा महाकाल मंदिर परिसर से बाहर निकलते हैं, वैसे ही श्रद्धालुओं में अलग उत्साह देखने मिलता है। यही कारण है कि, बाबा महाकाल की सवारी के दर्शन करने श्रद्धालु दूर-दूर से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचते हैं।

    सावन के साथ ही सोम प्रदोष का भी महत्व

    सावन के साथ ही सोम प्रदोष का भी महत्व

    सावन के दूसरे सोमवार पर कई सारे योग एक साथ पड़ रहे हैं, जहां इस दिन सावन का दूसरा सोमवार होने के साथ-साथ प्रदोष व्रत भी है. यही कारण है की इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से भक्तों को विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है, साथ ही भगवान भोलेनाथ अपने भक्तों की हर मनोकामना भी पूरी करते हैं.

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+