Sawan 2024 से पहले महाकाल मंदिर में तैयारी पूरी, LED पर होंगे सवारी के दर्शन
उज्जैन में कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सोमवार को प्रशासनिक संकुल भवन में आयोजित समयसीमा की बैठक में श्रावण मास और बाबा महाकाल की सवारियों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की है।
उन्होंने श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओ के आने के दृष्टिगत श्रद्धालुओ के सुगम दर्शन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं किए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि, मंदिर में दर्शन, स्वच्छता, विद्युत और चिकित्सा आदि व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें। मेडिकल टीम लगाई जाएं। 6 नंबर गेट पर एंबुलेंस की व्यवस्था रहें। अग्निशमन के लिए फायर स्टेशन स्थापित किए जाएं और यहां फायर ऑफिसर नियोजित करने के साथ अग्निशमन यंत्र भी रखें जाएं। मंदिर में आवारा शवानो( कुत्तों) पर अंकुश लगाएं। बंदर, मधुमक्खी, बरैया के रोकथाम के लिए वन विभाग कार्यवाही करें। दिव्यांग और वृद्ध श्रद्धालाओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था रहे। इसके लिए कोटवारों की भी ड्यूटी लगाई जाएं। उन्होंने बाबा महाकाल की सवारी दर्शन के लिए एलईडी प्रचार रथ की तैयारियां किए जाने के निर्देश मंदिर प्रशासक को दिए। उन्होंने कहा कि, सवारी के साथ चलने वाली मंडलियों के साथ बैठक कर समन्वय किया जाएं।
डॉग बाइट की बढ़ती समस्या के दृष्टिगत कलेक्टर सिंह ने उज्जैन नगर निगम को निर्देश दिए कि नगर में आवारा कुत्तों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाएं। श्री महाकालेश्वर मंदिर से भी डॉग्स को पकड़कर डॉग हाउस था अन्य निर्धारित स्थानों पर शिफ्ट करें। राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा कर कलेक्टर श्री सिंह ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि सीमांकन के प्रकरणों का सतत निराकरण किया जाए। नामांतरण और बटवारा के 3 से 6 माह के लंबित प्रकरणों का शत प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित कराएं। 30 दिवस से अधिक के नामांतरण के प्रकरण लंबित न रहें। इस प्रकार साइबर तहसील के प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करें।
ये भी पढ़े- Ujjain News: महाकाल दर्शन के लिए टनल से निकलेंगे भक्त, वाटर सेंसर से लेकर रेलिंग तक क्या रहेगा खास, जानिए












Click it and Unblock the Notifications