Sawan 2023: Mahakal मंदिर की दर्शन व्यवस्था से श्रद्धालु हुए खुश, कितनी देर में हो रहे बाबा के दीदार, जानिए?
धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु भक्तों का आगमन सतत हो रहा है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति श्रद्धालुओं को कम समय में श्री महाकालेश्वर भगवान के सुखद, सरल दर्शन करवाने हेतु कटिबद्ध है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि, भक्तों के भस्मारती की ओर बढ़ रहे उत्साह को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रातः चलित भस्मारती में दौरान ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालुओं को श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्मारती के दर्शन हो सके, इसलिए प्रत्येक सोमवार को कार्तिकेय मंडपम को पूर्ण रूप से खाली रखा जा रहा है, जिसमें सतत 3-4 पंक्तिओ में श्रद्धालु भस्मारती के दर्शन करवाने को व्यवस्था की गई है।

रोजाना लाखों श्रद्धालु कर रहे दर्शन
भगवान श्री महाकालेश्वर की भस्मारती में बिना पंजीयन के भी प्रतिदिन पट खुलने से लेकर चलित भस्मारती की व्यवस्था में लगभग 30 से 40 हज़ार भक्तों ने दर्शन किये। प्रतिदिन भी कार्तिकेय मंडपम की 2-3 बैरिकेट से श्रद्धालु चलित भस्म आरती का लाभ ले रहे हैं। श्री महाकालेश्वर मंदिर में सभी द्वारों से दर्शनार्थियों को सुगम और सुलभ दर्शन हो रहे हैं। श्रावण माह के प्रथम सोमवार को ही पट खुलने से भस्मारती समाप्त होने तक 30 हज़ार भक्तों ने चलित भस्मारती के दर्शन किये थे। दूसरे सोमवार यह आकड़ा 55 हजार तक पहुंच गया है।
प्रसन्नचित दिखाई दे रहे श्रद्धालु
इससे पहले देखा जा रहा था की, श्रावण-भाद्रपद माह में श्रद्धालुओं की अधिक संख्या को देखते हुए अनुमति नहीं मिलने से श्रद्धालु निराश हो जाते थे। अब चलित भस्मारती की व्यवस्था किये जाने से भगवान के दर्शन कर श्रद्धालु अत्यंत प्रसन्न है। श्रावण माह में भगवान् महाकालेश्वर की भस्मारती हेतु मंदिर के पट दिनांक 04 जुलाई से 11 सितम्बर 2023 तक प्रत्येक सोमवार प्रात: 2.30 बजे और अन्य दिवस प्रात: 3 बजे खुलेंगे। कुलमिलाकर, देखा जाए तो धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह में श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन हेतु भक्तों का आगमन सतत हो रहा है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति श्रद्धालुओं को कम समय में श्री महाकालेश्वर भगवान के सुखद, सरल दर्शन करवाने हेतु कटिबद्ध है।
ये भी पढ़े- Mahakal सवारी पर थूकने वालों के मकान ध्वस्त, ढोल-ताशे के साथ पहुंची पुलिस टीम ने की कार्रवाई












Click it and Unblock the Notifications