Mahakal सवारी पर थूकने वालों के मकान ध्वस्त, ढोल-ताशे के साथ पहुंची पुलिस टीम ने की कार्रवाई
धार्मिक नगरी उज्जैन से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया था, जहां सावन और भादो माह के सोमवार पर निकलने वाली भगवान महाकालेश्वर की सवारी जब शहर के अलग-अलग मार्गों से निकल रही थी, तभी कुछ युवकों ने मकान की छत पर से खड़े होकर सवारी में शामिल भक्तों पर थूकने जैसा कृत्य किया था। वहीं इस कृत्य के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे, जिसके बाद युवकों को हिरासत में ले लिया गया था।
इधर, महाकाल सवारी पर थूकने वाले आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, तो वहीं अब आरोपियों के मकान ध्वस्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया गया है, जहां इन मकानों को ध्वस्त करने पहुंची पुलिस ढोल और ताशे के साथ शहर के विभिन्न मार्गों से कदमताल करते हुए घटनास्थल पर पहुंची, और जिन मकानों से आरोपी युवकों ने सवारी पर थूका था। उन मकानों को बुलडोजर की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया।

कुछ ऐसा था घटनाक्रम
धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकाल की दूसरी सवारी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ निकली थी, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकालेश्वर की सवारी में शामिल हुए थे। लेकिन इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हुए, जिसमें कुछ लड़के घरों की छत से सवारी में शामिल हुए श्रद्धालुओं पर थूकते नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद बड़ी संख्या में हिंदूवादी संगठन पुलिस थाने पहुंचे और आरोपी लड़कों की शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की, और लड़कों को गिरफ्तार कर लिया था।
पुलिस ने की कठोर कार्रवाई
दरअसल, यह घटनाक्रम सोमवार का बताया जा रहा है, जब शाम 6 बजे के लगभग भगवान भोलेनाथ की सवारी टंकी चौराहा पर पहुंच रही थी, तभी अचानक सवारी में शामिल कुछ भक्तों की नजर घरों की छत पर खड़े लड़कों पर पड़ी, जहां यह लड़के मुंह में पानी लेकर श्रद्धालुओं पर कुल्ला करते और थूकते नजर आ रहे थे, जैसे ही श्रद्धालुओं ने लड़कों को देखा वैसे ही उन्होंने इसका विरोध किया, जहां लोगों के विरोध को देखते हुए यह लड़के वहां से भाग निकले। इसके बाद श्रद्धालुओं के बनाए वीडियो पुलिस के पास पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने लड़कों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए लड़कों को हिरासत में ले लिया।
ये भी पढ़े- Ujjain news: महाकाल सवारी में शामिल भक्तों पर थूकने का Video Viral, पुलिस ने दी कड़ी सजा












Click it and Unblock the Notifications