Sawan 2023: छठे सोमवार पर प्रजा का हाल जानने निकले महाकाल, कमलनाथ ने भी किए दर्शन

धार्मिक नगरी उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर की सवारी हर्षोल्लास के साथ निकाली गई, जहां सवारी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ भी शामिल हुए। इस दौरान कमलनाथ ने प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए भगवान महाकालेश्वर से प्रार्थना की है। भगवान महाकालेश्वर की सवारी विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः मंदिर पहुंची।

धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ सबसे पहले भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधि- विधान के साथ भगवान महाकाल का पूजन अर्चन किया। इसी के साथ कमलनाथ ने सवारी निकलने से पहले मंदिर परिसर में ही भगवान महाकाल का दर्शन कर प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।

Ujjain

नगर भ्रमण पर निकले महाकाल

Recommended Video

    उज्जैन: प्रजा का हाल जानने निकले राजा महाकाल, सवारी में कमलनाथ हुए शामिल

    धार्मिक नगरी उज्जैन में श्री महाकालेश्वर भगवान की श्रावण और भाद्रपद माह में निकलने वाली सवारी के क्रम छठी सवारी निकाली गई। भगवान महाकालेश्वर की सवारी के दर्शन करने श्रद्धालु देश और दुनिया के अलग-अलग स्थान से धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक ने बताया कि, श्री महाकालेश्वर भगवान की 14 अगस्त को निकली षष्ठम सवारी में पालकी में श्री चन्द्रमौलेश्वर, हाथी पर श्री मनमहेश, गरूड़ रथ पर शिवतांडव और नन्दी रथ पर उमा-महेश, डोल रथ पर होल्कर स्टेट के मुखारविंद एवं रथ पर श्री घटाटोप विराजित होकर अपनी प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले।

    महाकाल सवारी का स्वागत किया

    श्रावण के षष्ठम सोमवार पर भगवान श्री महाकालेश्वर श्री होल्कर स्वरुप में विराजित होकर अपने भक्तों के साथ नगर भ्रमण पर निकले। सवारी के निकलने के पूर्व सभामंडप में सर्व प्रथम भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर का षोडशोपचार से पूजन-अर्चन किया गया। इसके पश्चात भगवान की आरती की गई। पालकी जैसे ही श्री महाकालेश्वर मंदिर के मुख्य द्वार पर पहुंची सशस्त्र पुलिस बल के जवानों द्वारा पालकी में सवार श्री चन्द्रमोलेश्वर को सलामी (गार्ड ऑफ ऑनर) दी गई। सवारी मार्ग में स्थान-स्थान पर खडे श्रद्धालुओं ने जय श्री महाकाल के घोष के साथ उज्जैन नगरी के राजा भगवान श्री महाकालेश्वर पर पुष्पवर्षा की है।

    ये भी पढ़े- Sawan 2023 में बना खास रिकॉर्ड, अब तक 1 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए महाकाल दर्शन

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+