उज्जैन: सावन में महाकाल भक्तों के लिए सौगात, जल्द मिलेगी ये सुविधा
उज्जैन, 2 अगस्त: सावन का पवित्र महीना चल रहा है, जहां भक्त भगवान महाकाल के दर्शन करने बड़ी संख्या में धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंच रहे हैं। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ भी नजर आ रही है। इस बीच महाकाल भक्तों के लिए सावन में बड़ी खुशखबरी निकलकर सामने आई है, जहां जल्द ही महाकाल दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को बड़ी सौगात मिलेगी। सीएम शिवराज सिंह चौहान की मांग मानते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने उज्जैन रेलवे स्टेशन से महाकाल मंदिर तक रूप में बनाने की घोषणा की है।

केंद्रीय मंत्री गडकरी द्वारा दी गई स्वीकृति
धार्मिक नगरी उज्जैन के दौरे पर आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल रवाना होने के पहले सर्किट हाउस पर मौजूद मीडिया के प्रतिनिधियों से चर्चा करते हुए कहा कि, उन्हें आज महाकालेश्वर की सवारी में बहुत ही आनंद से भाग लेने का अवसर मिला। मुख्यमंत्री ने बताया कि, उज्जैन वासियों के लिए आज एक और सौगात का दिन है। केंद्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इंदौर में चर्चा के दौरान उन्हें बताया कि, उज्जैन रेलवे स्टेशन से श्रद्धालुओं को सीधे महाकाल मंदिर तक पहुंचने के लिए रोप वे का निर्माण किया जाएगा। इसकी स्वीकृति केंद्रीय मंत्री गडकरी द्वारा मुख्यमंत्री के अनुरोध पर दे दी गई है। इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल मौजूद रहे।
सौगात मिलने से भक्तों को मिलेगी राहत
उज्जैन रेलवे स्टेशन से सीधे महाकाल मंदिर पहुंचने के लिए भक्तों को मिलने जा रही रोप वे की सौगात से राहत मिलेगी, जहां रेलवे स्टेशन से सीधे भक्त महाकाल मंदिर पहुंच सकेंगे। वहीं रोप वे का काम अब जल्द ही शुरू किया जाएगा। इन दिनों महाकाल मंदिर परिसर में महाकाल कॉरिडोर का निर्माण कार्य चल रहा है। साथ ही सावन माह होने के चलते बड़ी संख्या में भक्त बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन आ रहे हैं।
परिवार सहित सीएम शिवराज ने की ई रिक्शा की सवारी
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान श्री महाकालेश्वर की तीसरी सवारी में भाग लेने सपरिवार उज्जैन आए, यहां उन्होंने संपूर्ण सवारी मार्ग में पैदल चलकर भगवान महाकाल की आराधना की। महाकालेश्वर मंदिर पहुंचने के बाद वे सपरिवार ई-रिक्शा से महाकाल मंदिर से हरसिद्धि मंदिर पहुंचे। वहां पूजन अर्चन किया एवं दीप प्रज्वलित किए।












Click it and Unblock the Notifications